फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP NHM CHO Recruitment 2024 Check Online Form Last Date Eligibility Criteria Notification and Vacancy

UP NHM CHO: सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 5500+ पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक, जल्द करें अप्लाई

Tue, 06 Feb 2024 05:22 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 06 Feb 2024 05:22 PM IST
सार

UP NHM CHO Recruitment 2024: यूपी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत निकली सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी की भर्ती के लिए अप्लाई करने की समयसीमा बेहद नजदीक है। कुल पद 5582 हैं। इच्छुक उम्मीदवार अभी नीचे बताए तरीके से अप्लाई कर दें।

विज्ञापन
UP NHM CHO Recruitment 2024 Check Online Form Last Date Eligibility Criteria Notification and Vacancy
UP NHM CHO Recruitment 2023 - फोटो : Social Media

विस्तार

UP NHM CHO Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की तरफ से यूपी एनएचएम भर्ती 2024 की घोषणा की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के 5582 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास अब ज्यादा समय नहीं रह गया है, लिहाजा अभी फॉर्म भर दें। इच्छुक उम्मीदवार कल तक आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

विज्ञापन

कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या

एनएचएम यूपी सीएचओ भर्ती के लिए श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं:

  • अनारक्षित - 2233 पद
  • ईडब्ल्यूएस - 558 पद
  • ओबीसी - 1508 पद
  • एससी -  1172 पद
  • एसटी - 111 पद

कुल - 5582 पद

जिलेवार रिक्तियां निम्न प्रकार हैं:

  • आगरा: 68
  • अलीगढ: 45
  • अंबेडकर नगर: 12
  • अमेठी: 69
  • अमरोहा: 23
  • औरैया: 24
  • अयोध्या: 69
  • आज़मगढ़: 88
  • बागपत: 17
  • बहराईच: 229
  • बलिया : 135
  • बलरामपुर : 107
  • बांदा: 90
  • बाराबंकी: 99
  • बरेली: 37
  • बस्ती: 43
  • बिजनोर: 43
  • बदायूं: 82
  • बुलन्दशहर: 34
  • चंदौली: 37
  • चित्रकोट: 29
  • देवरिया : 106
  • एटा: 5
  • इटावा: 17
  • फर्रुखाबाद: 50
  • फतेहपुर: 60
  • फिरोजाबाद: 38
  • गौतमबुद्ध नगर: 42
  • गाजियाबाद: 34
  • गाजीपुर: 213
  • गोंडा: 154
  • गोरखपुर: 37
  • हमीरपुर: 78
  • हापुड: 25
  • हरदोई : 176
  • हाथरस: 9
  • जालौन: 93
  • जौनपुर: 236
  • झांसी: 67
  • कन्नौज: 31
  • कानपुर देहात: 59
  • कानपुर नगर: 79
  • कासगंज: 16
  • कौशांबी: 67
  • कुशीनगर: 268
  • लखीमपुर खीरी: 202
  • ललितपुर: 83
  • लखनऊ: 40
  • महराजगंज: 196
  • महोबा: 46
  • मैनपुरी: 53
  • मथुरा: 117
  • मऊ : 60
  • मेरठ: 23
  • मिर्जापुर: 41
  • मुरादाबाद: 10
  • मुजफ्फरनगर: 14
  • पीलीभीत: 69
  • प्रतापगढ़: 180
  • प्रयागराज: 61
  • रायबरेली: 98
  • रामपुर: 37
  • सहारनपुर: 51
  • संभल: 39
  • संतकबीरनगर: 68
  • संत रविदास नगर : 79
  • शाहजहांपुर: 74
  • शामली: 19
  • श्रावस्ती: 26
  • सिद्धार्थनगर : 86
  • सीतापुर: 148
  • सोनभद्र: 44
  • सुल्तानपुर: 96
  • उन्नाव: 91
  • वाराणसी: 91


उम्मीदवार एनएचएम, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट से विज्ञापन डाउनलोड करके सीएचओ के पद के लिए रिक्तियों की संख्या सत्यापित कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP NHM Recruitment 2024 आयुसीमा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

विज्ञापन

UP NHM Recruitment शैक्षणिक योग्यता

यूपी एनएचएम सीएचओ भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन उनके हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बीएससी नर्सिंग परीक्षा के सभी वर्षों की थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्राप्त प्रतिशत और मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। इसके अलावा कोविड अनुभव वेटेज के अंक भी मिलेंगे।

UPNHM आवेदन शुल्क

एनएचएम उत्तर प्रदेश भर्ती के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 फरवरी, 2024 है।

ऐसे करें अप्लाई

  • एनएचएम उत्तर प्रदेश की वेबसाइट पर जाएं।
  • "Menu" अनुभाग पर जाएं।
  • "Opportunities" या समान विकल्प देखें।
  • "Opportunities" के अंतर्गत, "Recruitment/Career" या समान श्रेणी ढूंढें।
  • "Recruitment of Community Health Officer (CHO) – Apply Now" शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगइन करें।
  • बुनियादी और शैक्षिक योग्यता विवरण दर्ज करें, दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन पत्र जमा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed