फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Lekhpal Recruitment 2021 12th level questions can be asked in the exam, is there a possibility of change in the syllabus Safalta

UP Lekhpal Recruitment 2021: अगले महीने आयोजित होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा, पूछे जा सकते हैं 12वीं के स्तर के प्रश्न, जानिए क्या सिलेबस में संभव है बदलाव

Tue, 05 Oct 2021 06:53 PM IST
सुभाष कुमार Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 05 Oct 2021 06:53 PM IST
सार

UP Lekhpal Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं अगले महीने होनी हैं। UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन
UP Lekhpal Recruitment 2021 12th level questions can be asked in the exam, is there a possibility of change in the syllabus Safalta
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती - फोटो : social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा अगले महीने होनी है। राज्य में लेखपाल भर्ती प्रक्रिया का आयोजन अब उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा किया जा रहा है। UPSSSC के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक लेखपाल के 7882 पदों के लिए परीक्षा नवंबर महीने में आयोजित की जानी है।

विज्ञापन

हालांकि, इस भर्ती के लिए अभी तक नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के परिणामों की घोषणा के बाद इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। लेखपाल भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET में उतीर्ण होना आवश्यक है। अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है और अब लेखपाल भर्ती में सफल होना चाहते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन


किस पैटर्न पर पूछे जा सकते हैं प्रश्न
लेखपाल भर्ती में किस पैटर्न पर और किस सिलेबस के हिसाब से प्रश्न पूछे जाएंगे, इसकी पूरी जानकारी तो नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। हालांकि, अब परीक्षा में ज्यादा दिन का समय नहीं बचा है, इसलिए इस बात की उम्मीद कम ही है कि इस परीक्षा के पुराने एग्जाम पैटर्न और सिलेबस में बदलाव होगा। पुराने एग्जाम पैटर्न के आधार पर यह उम्मीद लगाई जा रही है कि लेखपाल की परीक्षा में अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जा सकते हैं। अभ्यर्थियों से पिछली लेखपाल परीक्षाओं के तर्ज पर सामान्य हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान तथा ग्राम समाज एवं विकास जैसे टॉपिक्स से प्रश्न पूछे जा सकते हैं। अभ्यर्थियों से इन चारों विषयों से 25-25 अंक के 25 प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 ये भी पढ़ें: यूपी लेखपाल भर्ती के लिए इन सर्टिफिकेट्स को रखें तैयार वरना आवेदन से हो सकते हैं वंचित


क्या होगा प्रश्नों का डिफिकल्टी लेवल
लेखपाल की पिछली भर्ती में अभ्यर्थियों से बारहवीं के स्तर के प्रश्न पूछे गए थे, इसलिए इस बार भी अभ्यर्थियों से इसी स्तर के प्रश्न पूछे जा सकते हैं। साथ ही लेखपाल भर्ती में शामिल होने के लिए आवश्यक योग्यता के रूप में 12वीं पास होना मांगा जाता है। इसलिए, इस परीक्षा में 12वीं के स्तर के प्रश्न पूछे जाने की पूरी उम्मीद है। हालांकि, इसके बारे में विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन से संबंधित सूचनाओं के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, SSC MTS, SSC GD, UP SI, समेत कई परिक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता एप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed