फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Lekhpal Exam 2022 Is on 31 July 2022 know paper pattern and important guidelines sarkari naukri

UP Lekhpal Exam 2022: आज होगी यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा, यहां पढ़ें पेपर पैटर्न और जरूरी गाइडलाइंस

Sun, 31 Jul 2022 08:25 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 31 Jul 2022 08:25 AM IST
सार

UP Lekhpal Exam 2022: यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा में प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के पूछे जाएंगे। प्रश्नों की कुल संख्या 100 होगी।  इन सवालों को सॉल्व करने के लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट दिए जाएंगे।

विज्ञापन
UP Lekhpal Exam 2022 Is on 31 July 2022 know paper pattern and important guidelines sarkari naukri
UP Lekhpal Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

UP Lekhpal Exam 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से रविवार 31 जुलाई, 2022 को लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा राज्य में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। बता दें कि पहले लेखपाल भर्ती परीक्षा 19 जून को आयोजित होनी थी। इसे आगे बढ़ाकर 24 जुलाई की नई तारीख निर्धारित की गई। हालांकि, इसके बाद आयोग ने एक बार फिर से परीक्षा को स्थगित करते हुए 31 जुलाई, 2022 की नई तारीख निर्धारित की थी। हम इस खबर में लाए हैं परीक्षा से जुड़ी कुछ अहम गाइडलाइंस जिसे पढ़ना लेखपाल भर्ती परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी है। आइए जानते हैं-: 

विज्ञापन

UP Lekhpal Exam 2022: इतने उम्मीदवार हो रहे शामिल
UPSSSC की ओर से आयोजित की जाने वाली लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए करीब दो लाख 47 हजार  उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं। बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से कुल 8085 उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। परीक्षा का आयोजन अलीगढ़, आगरा, अयोध्या, बरेली, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज व वाराणसी में किया जा रहा है। परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। किसी भी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Lekhpal Exam 2022: क्या होगा पेपर का पैटर्न?
यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी और इसमें प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के पूछे जाएंगे। प्रश्नों की कुल संख्या 100 होगी। इन सवालों को सॉल्व करने के लिए उम्मीदवारों को 120 मिनट दिए जाएंगे। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। 

विज्ञापन

UP Lekhpal Exam 2022: इन बातों का रखें ख्याल

  • उम्मीदवार बताए गए समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।
  • प्रवेश पत्र और एक वैध पहचान पत्र को साथ रखें।
  • कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें।
  • प्रश्नों को समझ कर आंसर दें।

UP Lekhpal Exam 2022: ये काम बिल्कुल भी न करें

  • उम्मीदवार परीक्षा में देरी से और बिना प्रवेश पत्र के न पहुंचें, अन्यथा उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 
  • उम्मीदवार परीक्षा कक्ष में आस-पास में ताक-झांक या पूछताछ न करें।
  • उम्मीदवार परीक्षा कक्ष में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या नकल की सामग्री लेकर न जाएं।
  • उम्मीदवार बिना अनुमति लिए अपनी सीट को न छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed