UP Lekhpal 2021: अब 100 नंबर की होगी लेखपाल भर्ती के लिए परीक्षा, जानें क्या पिछली भर्ती की तरह इस बार भी हर जिले के लिए जारी होगा अलग कट ऑफ
उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7882 पदों पर UPSSSC द्वारा भर्ती की जानी है। आयोग राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकती है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के बीच इस वक्त लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती सबसे अधिक चर्चा का विषय है। इस भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने नवंबर 2021 में ही परीक्षा करवाने का ऐलान किया था, लेकिन तय समय पर यह परीक्षा नहीं आयोजित हो सकी। अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। गौरतलब है कि इस भर्ती में सिर्फ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे। अगर आपने भी PET में हिस्सा लिया है और अब लेखपाल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो इसकी कम्पलीट तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now की सहायता ले सकते हैं।
अब 100 नंबर की होगी लेखपाल भर्ती के लिए परीक्षा :
राज्य में लेखपाल के 7882 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए UPSSSC ने एग्जाम पैटर्न और सिलेबस जारी कर दिया है। आयोग ने इस बार लेखपाल भर्ती के एग्जाम पैटर्न में थोड़ा बदलाव भी किया है। दरअसल लेखपाल भर्ती के लिए अब 80 के बदले 100 नंबर की परीक्षा होगी। गौरतलब है कि इससे पहले की लेखपाल भर्तियों में 80 अंक की परीक्षा होती थी और 20 अंक का इंटरव्यू आयोजित होता था। जबकि, इस बार की भर्ती में इंटरव्यू का आयोजन नहीं होगा और सिर्फ 100 अंको की परीक्षा के जरिए ही अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। लेखपाल भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में अब अभ्यर्थियों से 100 अंक के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और इन्हें हल करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी लागू की जाएगी।
क्या हर जिले के लिए अलग कट ऑफ होगा जारी :
पिछली लेखपाल भर्ती में हर जिले के लिए अलग कट ऑफ स्कोर जारी किया गया था। हालांकि, इस बार की लेखपाल भर्ती में हर जिले के लिए अलग कट ऑफ तभी जारी होगा, जब UPSSSC हर जिले के लिए पदों की संख्या अलग अलग निर्धारित कर दे। दरअसल इस बार की लेखपाल भर्ती का आयोजन UPSSSC द्वारा पूरे राज्य भर में किया जाना है, जबकि पिछली लेखपाल भर्ती हर जिले के लिए अलग अलग आयोजित की गई थी। इसलिए इस बार यह संभव है कि राज्य भर के सभी अभ्यर्थियों का कट ऑफ स्कोर श्रेणी के हिसाब से एक जैसा हो।
कैसे करें तैयारी :
अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और इसके लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, रेलवे और UPTET/CTET समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही साथ फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।