फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Home Guard Recruitment 2022: Will the candidates have to write calligraphy after the written examination in UP Home Guard Recruitment, know what is the whole thing-safalta

UP Home Guard Recruitment 2022: क्या यूपी होमगार्ड भर्ती में लिखित परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को सुलेख भी लिखना पड़ेगा, जानिए क्या है पूरी बात

Tue, 11 Jan 2022 10:56 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 11 Jan 2022 10:56 AM IST
सार

होमगार्ड विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य में लगभग 30,000 होमगार्ड स्वयंसेवकों के पदों पर भर्ती कराए जाने की तैयारी की जा रही है। यूपीएचजी इस भर्ती के लिए इस माह में अधिसूचना जारी कर सकता है।    

विज्ञापन
UP Home Guard Recruitment 2022: Will the candidates have to write calligraphy after the written examination in UP Home Guard Recruitment, know what is the whole thing-safalta
UP Home Guard - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड सिपाही के 30,000 पदों पर भर्ती आयोजित किए जाने को लेकर काफी लंबे समय से चर्चा बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताई जा रही जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग ने राज्य में होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती कराए जाने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेज दिया है। अगर विभाग को राज्य सरकार की अनुमति मिलती है तो यूपीएचजी होमगार्ड सिपाही के लगभग 30,000 पदों पर जल्द ही भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगा सकता है। हालांकि इस संबंध में विभाग या राज्य सरकार की ओर से ऐसी कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को होमगार्ड विभाग उत्तर प्रदेश की वेबसाइट को देखते रहना चाहिए। इसके अलावा अगर आप इस भर्ती के अंतगर्त आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत सफलता डॉट के द्वारा चलाए जा रहे FREE UP HomeGuard Course- Join Now  कोर्स को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके जरिए अभ्यर्थी घर बैठे लाइव क्लासेस के माध्यम से बेहतर तैयारी शुरू कर सकते हैं। 

विज्ञापन

जान लें कितने अंकों का हो सकता है एग्जाम 

होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों का लिखित एग्जाम होगा। यह परीक्षा 100 अंकों की हो सकती है, जिसमें बहुविकल्पीय सवालों के साथ-साथ एक स्वत: हस्तलिखित सुलेख भी लिखना पड़ सकता है। गौरतलब हो कि हाल ही में उत्तराखंड में होमगार्ड पदों के लिए भर्ती निकाली गई थी जिसकी लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को सुलेख भी लिखना था। हालांकि, यूपी में होमगार्ड भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। अधिसूचना जारी होने के बाद इस संबंध में सारी जानकारी स्पष्ट रूप से साझा कर दी जाएगी। 

विज्ञापन

जानिए होमगार्ड भर्ती का सिलेक्शन प्रॉसेस 

यूपीएचजी की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, जल्द ही आयोजित की जाने वाली होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के इन स्टेप्स से होकर गुजरना होगा। जिसमें सबसे पहले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा कराई जाएगी। एग्जाम में सफल अभ्यर्थी को शारीरिक मापदंड, शारीरक दक्षता परीक्षा, स्वास्थ्य  परीक्षण व प्रमाणपत्र सत्यापन प्रॉसेस से होकर गुजरना पड़ सकता है। हालांकि इस संबंध में और अधिक पुख्ता जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को विभाग के आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने तक का इंतजार करना होगा। संभव है विभाग के जरिए इस प्रक्रिया में कोई बदलाव भी किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी के एग्जाम की पक्की तैयारी  

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed