फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Home Guard Recruitment 2021 How many home guards are needed in UP and how many posts are vacant safalta

UP Home Guard Recruitment 2021: यूपी में कितने होमगार्डस की है जरूरत और कितने पद हैं खाली, इस पूरे गणित को समझे यहां

Wed, 20 Oct 2021 06:32 AM IST
देवेश शर्मा Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 20 Oct 2021 06:32 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के होमगार्ड विभाग में हजारों पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। पिछले कई सालों से इस विभाग में भर्ती नहीं हुई है, इसलिए इसमें हजारों पद खाली हैं। 

विज्ञापन
UP Home Guard Recruitment 2021 How many home guards are needed in UP and how many posts are vacant safalta
होमगार्ड - फोटो : pti

विस्तार

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में पिछले काफी समय से होमगार्ड के खाली पड़े पदों पर बहाली को लेकर जोरशोर से चर्चा हो रही है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में भी यह बात कही जा रही है कि राज्य के होमगार्ड विभाग में खाली पड़े हजारों पदों पर जल्द ही भर्तियां हो सकती हैं। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है, इसलिए  अभ्यर्थियों को कोई भी जानकारी नहीं मिल पा रही है।  राज्य में पिछले काफी समय से होमगार्ड के पदों पर बहाली नहीं हुई है और इस वजह से होमगार्ड विभाग में हजारों पद खाली हैं। इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी इस होमगार्ड भर्ती में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं, तो आप सफलता के FREE UP Home Guard Course की सहायता ले सकते हैं। 

यूपी होमगार्ड में क्या है पदों का गणित 
किसी भी राज्य में होमगार्ड जवान की कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरत पड़ती है और वे इसके लिए उस राज्य के पुलिसबल की सहायता करते हैं। उत्तर प्रदेश में भी कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में इनका अहम योगदान है और इस समय राज्य के होमगार्ड विभाग में कुल 1,18,348 पद स्वीकृत हैं। हालांकि, वर्तमान में इस विभाग में लगभग 86,000 जवान ही कार्यरत हैं और साथ ही हर वर्ष 3 से 4 हजार जवान रिटायर भी हो रहे हैं। इस हिसाब से देखा जाए तो इस वक्त राज्य के होमगार्ड विभाग में 30,000 से अधिक पद खाली हैं और खाली पड़े पदों की संख्या में निरंतर वृद्धि भी हो रही है। 

विज्ञापन


कब तक जारी हो सकता है नोटिफिकेशन 
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होमगार्ड विभाग के खाली पड़े पदों पर बहाली के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और मुख्यमंत्री के सामने इस भर्ती के प्रस्ताव का प्रजेंटेशन भी हो चुका है। इस भर्ती के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से अनुमति का इंतजार है और अनुमति मिलते ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। अगर सबकुछ ठीक रहता है, तो उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन भी जारी किया जा सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी उसे आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से करें घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 
घर बैठे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी लेखपाल, NDA&NA, SSC GD, UP SI, SSC MTS समेत कई परिक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता एप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य कई सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed