फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Home Guard Recruitment 2021: 10th or 12th pass, know which qualification candidates will get a chance to join Home Guard recruitment-safalta

UP Home Guard Recruitment 2021: दसवीं या बारहवीं पास, जानें किस योग्यता वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा होमगार्ड भर्ती में शामिल होने का मौका

Tue, 26 Oct 2021 04:50 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 26 Oct 2021 04:50 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के होमगार्ड विभाग में लगभग 30,000 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। राज्य में पिछले काफी समय से होमगार्ड विभाग में भर्ती नहीं हुई है, इसलिए इसमें काफी पद खाली हैं।

विज्ञापन
UP Home Guard Recruitment 2021: 10th or 12th pass, know which qualification candidates will get a chance to join Home Guard recruitment-safalta
UP Home Guard Recruitment 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में होमगार्ड के लगभग 30,000 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी हो सकता है। राज्य के होमगार्ड विभाग में इस वक्त कुल 1,18,348 पद स्वीकृत हैं। लेकिन, वर्तमान में इस विभाग में लगभग 86,000 जवान ही कार्यरत हैं और साथ ही हर वर्ष 3 से 4 हजार जवान रिटायर भी हो रहे हैं। राज्य में पिछले काफी समय से होमगार्ड जवानों की भर्ती भी नहीं हुई है और इस वजह से राज्य के होमगार्ड विभाग में इस वक्त 30,000 से अधिक पद खाली हैं और ऐसे पदों की संख्या में निरंतर वृद्धि भी हो रही है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि उत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही राज्य में होमगार्ड जवानों की बंपर बहाली कर सकती है। अगर आप भी राज्य में होने वाली इस होमगार्ड भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE UP Home Guard Course की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन

किन्हें मिलेगा आवेदन करने का मौका :

इस भर्ती में आवेदन करने करने के लिए किस शैक्षणिक योग्यता की जरूरत पड़ेगी, इसे लेकर अभ्यर्थी काफी परेशान हैं। इससे पहले की होमगार्ड भर्तियों में दसवीं पास अभ्यर्थी भी शामिल हो सकते थें। लेकिन, कुछ समय पहले उत्तर प्रदेश के तत्कालीन होमगार्ड्स, सैनिक कल्याण, प्रांतीय रक्षक दल व नागरिक सुरक्षा मंत्री चेतन चौहान ने कहा था कि अब 12वीं पास को होमगार्ड बनाया जाएगा। इसलिए इस भर्ती में क्या शैक्षणिक योग्यता मांगी जाएगी, इसको लेकर अभी कोई स्पष्टता नहीं है। अभ्यर्थियों को इस बात की जानकारी अब अधिसूचना जारी होने के बाद ही मिलेगी। 

विज्ञापन

कब तक जारी हो सकती है अधिसूचना :

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होमगार्ड विभाग के खाली पड़े पदों पर बहाली के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और मुख्यमंत्री के सामने इस भर्ती के प्रस्ताव का प्रेजेंटेशन भी हो चुका है। इस भर्ती के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से अनुमति का इंतजार है और अनुमति मिलते ही  अधिसूचना जारी किया जा सकता है। अगर सबकुछ ठीक रहता है, तो उम्मीद जताई जा रही है कि इस भर्ती के लिए अगले माह में नोटिफिकेशन भी जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो पक्की और बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC GD, यूपी लेखपाल, NDA&NA, UP SI, रेलवे ग्रुप D समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और इन कोर्सेस को ज्वॉइन कर अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed