फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Government Recruitment 2021 five big recruitments are going to be announced soon in Uttar Pradesh Safalta

UP Government Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश में जल्द ही होने वाला है इन पांच बड़ी भर्तियों का एलान, यहां से पढ़ें पूरी जानकारी

Mon, 27 Sep 2021 12:44 PM IST
सोनिया चौहान Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 27 Sep 2021 12:44 PM IST
सार

UP Government Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस कांस्टेबल, यूपी होमगार्ड सिपाही, राजस्व लेखपाल, स्वास्थ्य कार्यकर्ता व कृषि विभाग में कृषि प्राविधिक, गन्ना पर्यवेक्षक आदि पदों पर भर्ती कराए जाने की तैयारी चल रही है। 

विज्ञापन
UP Government Recruitment 2021 five big recruitments are going to be announced soon in Uttar Pradesh Safalta
सरकारी नौकरियां - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले नौजवानों का सपना अब बहुत ही जल्द साकार हो सकता है। अनुमान है कि प्रदेश में इन पांच विभागों द्वारा हजारों की संख्या में भर्ती आयोजित किए जाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभागों में जल्द ही करीबन एक लाख सरकारी पदों पर भर्तियां निकाली जा सकती हैं। ऐसे में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को अभी से इन भर्तियों की तैयारी की शुरुआत कर देनी चाहिए। इसके लिए प्रतियोगी छात्र सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे फ्री कॉर्सेस की मदद भी ले सकते हैं। इन फ्री कोर्स से जुडने के लिए अभ्यर्थियों को केवल FREE UP लेखपाल ग्रामीण विकास E-Book - Download Now दिए गए लिंक पर क्लिक करना  होगा। 

विज्ञापन


यूपी पुलिस कांस्टेबल 
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से जल्द ही कांस्टेबल के पदों पर भर्ती की शुरुआत की जा सकती है। कई मीडिया रिपोर्ट के आधार पर मिली जानकारी के मुताबिक, माना जा रहा है कि यूपीपीआरपीबी राज्य करीब 25,000 पुलिस कांस्टेबल पदों की भर्ती कराए जाने की तैयारी कर रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से हरी झंडी मिलते ही इस भर्ती के आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। 
विज्ञापन


यूपी होमगार्ड सिपाही 
उत्तर प्रदेश में होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जल्द ही जारी की जा सकती है। बता दें कि प्रदेश के होमगार्ड विभाग में कुल स्वीकृत पदों की संख्या 1,18,348 है । लेकिन अभी तकरीबन 86,000 पदों पर ही कर्मचारियों की नियुक्ति है। ऐसे में लगभग 30,000 पद वर्तमान में रिक्त पड़े है। ताजा जानकारी के अनुसार सरकार जल्द ही इन पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत कर सकती है। ऐसे में इस भर्ती से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यूपी होमगार्ड विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी राजस्व लेखपाल 
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)  द्वारा जल्द ही यूपी में राजस्व लेखपाल के 7,889 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की जा सकती है। इसके लिए आयोग को प्रदेश सरकार की ओर से हरी झंडी मिल चुकी है। पीईटी का रिजल्ट जारी किए जाने के बाद इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। 

स्वास्थ्य विभाग 
यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की ओर से जारी आगामी परीक्षा कार्यक्रम के आधार पर यह कहा जा सकता है कि यूपीएसएसएससी के जरिए प्रदेशभर में 9,212 स्वास्थ्य कार्यकर्ता व समान योग्यताओं वाले अन्य पदों पर भर्तियां कराई जानी है। 

कृषि विभाग 
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से राज्य में कृषि प्राविधिक, गन्ना पर्यवेक्षक व समान योग्यता वाले कुल 25,00 पदों पर भर्ती कराई जानी है। इसके लिए आयोग की ओर से फरवरी में परीक्षा आयोजित किए जाने की जानकारी साझा की गई है।   

करें परीक्षाओं की पक्की तैयारी 
अगर आप NDA/NA, Airforce, SSC, Army, BSF, Navy, Railway, State Bank Clerk, IBPS Clerk जैसे किसी भी एग्जाम की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो अभी सफलता के जरिए चलाए जा रहे फ्री कोर्स का लाभ पाने के लिए अभ्यर्थी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सफलता ऐप  डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed