फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Constable Recruitment 2022: You should have this certificate by the last date of application, otherwise you can be deprived of applying-safalta

UP Constable Recruitment 2022: आवेदन की अंतिम तारीख तक आपके पास होना चाहिए ये सर्टिफिकेट वरना आवेदन करने से किये जा सकते हैं वंचित, जानें क्या है पूरी बात

Sun, 06 Mar 2022 12:49 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 06 Mar 2022 12:49 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। इस भर्ती के लिए अभी परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
UP Constable Recruitment 2022: You should have this certificate by the last date of application, otherwise you can be deprived of applying-safalta
UP Police - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर निकलने वाली भर्ती को लेकर काफी उत्सुक हैं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस भर्ती के लिए अभी परीक्षा एजेंसी के चयन की प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने की इच्छुक कंपनियों द्वारा टेंडर डालने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब जल्द ही इसके आयोजन के लिए परीक्षा एजेंसी का चयन किया जा सकता है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग इस भर्ती के लिए राज्य में लागू आचार संहिता के खत्म होने के बाद नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से संबंधित सूचनाओं के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखनी चाहिए। वहीं, आप कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable EBooks PDF - Download Now से जुड़ सकते हैं और बाकी बचे समय में इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन की अंतिम तारीख तक आपके पास होना चाहिए यह सर्टिफिकेट :

राज्य में आयोजित की गई पिछली कॉन्स्टेबल भर्ती में 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया गया था और इसके नोटिफिकेशन के मुताबिक अभ्यर्थियों को आवेदन की अंतिम तारीख तक अपेक्षित शैक्षिक अर्हता अवश्य धारित करनी थी तथा उसकी अंकतालिका अथवा प्रमाण-पत्र उनके पास उपलब्ध होने चाहिये थे। साथ ही अपेक्षित शैक्षिक अर्हता हेतु परीक्षा में सम्मिलित हुए (अपियर्ड) अथवा सम्मिलित होने वाले (अपियरिंग) अभ्यर्थी आवेदन के पात्र नहीं माने गए थे। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार की भर्ती में भी आवेदन की आखिरी तारीख तक अभ्यर्थियों के पास 12वीं में सफल होने का सर्टिफिकेट होना आवश्यक किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभ्यर्थियों को पूरी जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मिल पाएगी।

विज्ञापन

किन्हें मिले सकता है आवेदन का मौका :

यूपी पुलिस में कांस्टेबल तथा फायरमैन के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए 12वीं पास अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका दिया जा सकता है। साथ ही इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्र सीमा 18 साल से 22 साल तक हो सकती है। हालांकि, जरूरी योग्यताओं के संबंध में पूरी जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही सामने आ पाएगी, जो की जल्द ही UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो इनकी पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे और SSC की विभिन्न भर्तियों के साथ ही यूपी लेखपाल, यूपी कॉन्स्टेबल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के खास प्रैक्टिस बैच और फ्री कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, फ्री करेंट अफेयर्स और फ्री ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिए सफलता की एक नई उड़ान।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed