फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Constable Recruitment 2022: Candidates are demanding relaxation in age limit, know how candidates got one year relaxation in age limit in previous constable recruitment-safalta

UP Constable Recruitment 2022 : अभ्यर्थी कर रहे हैं उम्र सीमा में छूट देने की मांग, जानें पिछली कॉन्टेबल भर्ती में अभ्यर्थियों को कैसे मिली थी उम्र सीमा में एक साल की छूट

Sun, 27 Mar 2022 10:05 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Sun, 27 Mar 2022 10:05 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में जल्द ही कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर भर्ती निकल सकती है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इस भर्ती के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
UP Constable Recruitment 2022: Candidates are demanding relaxation in age limit, know how candidates got one year relaxation in age limit in previous constable recruitment-safalta
up police - फोटो : @ghaziabadpolice

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) राज्य में जल्द ही कॉन्स्टेबलों की बंपर बहाली निकाल सकती है। दरअसल राज्य के पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 26,210 तथा फायरमैन के 172 पदों पर भर्ती के लिए बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है। इस भर्ती के आयोजन हेतु परीक्षा एजेंसी के चयन के लिए 15 मार्च तक टेंडर मांगे गए थे। यह उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी हो सकती है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परीक्षा एजेंसी का चयन होने के बाद बोर्ड जल्द ही इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर देगी। कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों के लिए UPPBPB ऑफलाइन मोड में परीक्षा आयोजित कर सकती है और इसमें 20 लाख अभ्यर्थियों के हिस्सा लेने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, अगर आप भी इस भर्ती के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे UP Police EBook PDF- Join Now की मदद से घर बैठे कंप्लीट तैयारी कर सकते हैं और इस बचे हुए समय में खुद को परीक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार कर अपने सरकारी नौकरी के सपने को पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

अभ्यर्थी कर रहे हैं उम्र सीमा में छूट देने की मांग :

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए UPPBPB नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी कर रही है और इसी बीच अभ्यर्थियों ने आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा में छूट देने की मांग शुरू कर दी है। दरअसल अभ्यर्थियों का कहना है कि कॉन्स्टेबल के पदों पर यह भर्ती 2018 के बाद निकलने जा रही है, इसलिए कई अभ्यर्थी ओवर ऐज हो गए हैं। अभ्यर्थियों की मांग है कि अधिकतम आयु सीमा में थोड़ी छूट दी जाए और ओवर ऐज हो चुके अभ्यर्थियों को भी आवेदन का मौका दिया जाए। हालांकि, अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में कोई छूट मिलेगी या नहीं, इस संबंध में UPPBPB ने अभी तक कोई भी सूचना नहीं जारी की है। अभ्यर्थियों को इस संबंध में जानकारी के लिए UPPBPB की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

विज्ञापन

पिछली भर्ती में कैसे मिली थी उम्र सीमा में छूट :

उत्तर प्रदेश में इससे पहले कॉन्स्टेबल के तकरीबन 49 हजार पदों पर भर्ती 2018 में की गई थी और इस भर्ती में UPPBPB ने सभी अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में एक साल की छूट दी थी। हालांकि, बोर्ड ने अभ्यर्थियों को यह लाभ सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद दिया था, जिसमें उच्चतम न्यायालय ने UPPBPB को सिपाही भर्ती में ओवरऐज हो चुके अभ्यर्थियों को भी एक मौका देने का आदेश दिया था। अब देखने वाली बात यह होगी की क्या वर्तमान भर्ती में भी अभ्यर्थियों को ऐसी छूट का लाभ मिलता है या ओवरऐज हो चुके अभ्यर्थी इसमें शामिल होने से वंचित रह जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त SSC और रेलवे की विभिन्न भर्तियों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए सफलता ऐप और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed