फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Constable 2022: Board issued another new notice on the recruitment of 26,210 constable posts in UP Police-safalta

UP Constable 2022: यूपी पुलिस में 26,210 कॉन्स्टेबल पदों की भर्ती पर बोर्ड ने जारी किया एक और नया नोटिस

Tue, 15 Feb 2022 04:07 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Tue, 15 Feb 2022 04:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जल्द ही 26 हजार से अधिक आरक्षी पदों पर भर्ती का आयोजन किया जाना है। भर्ती बोर्ड के जरिए इसकी तैयारियां लगातार जारी हैं। अनुमान है मार्च अंत में नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन की शुरुआत की जा सकती है।  
 

विज्ञापन
UP Constable 2022: Board issued another new notice on the recruitment of 26,210 constable posts in UP Police-safalta
उत्तर प्रदेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस में 26,210 कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती कराए जाने की प्रक्रिया लगातार जारी है। इस भर्ती को जल्द से जल्द सम्पन्न कराने के लिए यूपीपीआरपीबी की ओर से सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस भर्ती बोर्ड ने इसकी आधिकारिक पुष्टि अपनी वेबसाइट पर टेंडर नोटिस साझा करके दे दी है। अनुमान है 18 फरवरी 2022 को निविदा डालने वाली संस्थाओं में से उचित एजेंसी का चुनाव कर लिया जाएगा। जिसके बाद भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरूआत की जा सकती है। गौरतलब है कि जिन एजेंसियों ने ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से 10 फरवरी 2022 तक निविदाएं सबमिट कर ली थीं, उनके संबंध में 11 फरवरी को भर्ती बोर्ड की ओर से एक नया नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में संस्थाओं को अग्रिम कार्यवाही के बारे में सूचना दी गई है। अधिक जानकारी के लिए यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विज़िट कर जारी किए गए नोटिस को जरूर पढ़ें। इसके साथ ही अगर कोई उम्मीदवार यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा की घर बैठे तैयारी करना चाहता है तो उसे तुरंत सफलता डॉट कॉम के UP Police Constable जनरल नॉलेज EBook (70+ Marks)- Download PDF को ज्वॉइन कर लेना चाहिए। इस स्पेशल कोर्स बैच में अभ्यर्थियों को लाइव क्लासेस, मॉकटेस्ट के साथ ही दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों के जरिए डिजाइन किए गए खास पीडीएफ स्टडी नोट्स के माध्यम से एग्जाम को क्रैक करने की पूरी तैयारी कराई जाएगी।      

विज्ञापन

शारीरिक मानदंड 

पुरुषों के लिए जहां सामान्य, ओबीसी, एससी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 168 सेमी. होनी चाहिए। सीना बिना फुलाए कम से कम 79 सेमी. हो और फुलाकर कम से कम 84 सेमी हो। एसटी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई 160 सेमी. होनी चाहिए। सीना बिना फुलाए कम से कम 77 सेमी. हो और फुलाकर कम से कम 82 सेमी होनी चाहिए। वहीं, महिलाओं के लिए सामान्य, ओबीसी, एससी वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 152 सेमी. होनी चाहिए। एसटी  वर्ग के उम्मीदवारों की लंबाई कम से कम 147 सेमी. होनी चाहिए। इसके अलावा सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी का न्यूनतम अनिवार्य वजन कम से कम 40 किलोग्राम हो चाहिए।

विज्ञापन

इन छात्रों को मिलेगी कॉन्स्टेबल भर्ती में वरीयता

आगे पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed