फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Board Exam 2022: Good news for the students of UP Board 12th, not a single question from these chapters will come in the Hindi paper-safalta

UP Board Exam 2022: यूपी बोर्ड 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी, हिन्दी के पेपर में नहीं आएंगे इन चैप्टर से एक भी प्रश्न

Thu, 20 Jan 2022 09:12 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Thu, 20 Jan 2022 09:12 AM IST
सार

 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2021-22 सत्र की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए कई तरह की तैयारियों में जुटा है। बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए भी सख्त नियम अपनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
UP Board Exam 2022: Good news for the students of UP Board 12th, not a single question from these chapters will come in the Hindi paper-safalta
UP Board Exams - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। यूपीएमएसपी की ओर से जल्द ही बोर्ड स्टूडेंट्स के लिए उनकी परीक्षा का निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2021-22 सत्र के यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं के एग्जाम का आयोजन विधानसभा चुनाव के बाद किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो परीक्षाओं में देरी होना स्वाभाविक है। ऐसे में अनुमान है कि वर्ष 2021-22 में होने वाले बोर्ड एग्जाम की शुरुआत मार्च के अंत तक ही हो पाएगी। हालांकि, यूपीएमएसपी की ओर से सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। बोर्ड के जरिए इन एग्जाम को नकलविहीन बनाने और बोर्ड परीक्षाओं को सुगमता के साथ पूरी कराए जाने को लेकर सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि लंबे समय से स्टूडेंट्स में डेटशीट को लेकर इंतजार बना हुआ है। हालांकि, यूपीएमएसपी की ओर से इस संबंध में ऐसी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। इसलिए विद्यार्थियों को समय - समय पर यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए। इसके अलावा अगर स्टूडेंट्स परीक्षा शुरू होने के अंतिम दिनों में दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों द्वारा घर बैठे अपने एग्जाम की तैयारी करना चाहते हैं तो तुरंत इस लिंक पर क्लिक करके Safalta Online Board Exam Preparation- Join Now से जुड़ सकते हैं, जहां छात्र-छात्राओं को एनसीईआरटी पैटर्न पर कॉन्सेप्ट बेस्ड तैयारी कराई जाएगी।  

विज्ञापन

इन टॉपिक्स को सिलेबस से कर दिया गया है बाहर 

खंड का नाम

हटाए गए पाठ

गद्य खंड

भाग्य और पुरुषार्थ- जैनेन्द्र कुमार, निंदा रस- हरिशंकर परसाई

काव्य खंड

जगन्नाथदास “रत्नाकर” उद्धव प्रसंग, मैथिलीशरण गुप्त गीत, जयशंकर प्रसाद गीत, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला-संध्या सुंदरी, सुमित्रानंदन पंत -परिवर्तन, रामधारी सिंह ‘दिनकर’- पुरूरवा, उर्वशी, नरेंद्र शर्मा- मधु की एक बूंद, भवानी प्रसाद मिश्र-बूंद टपकी एक नभ से, गजानन माधव मुक्ति बोध मुझे कदम-कदम पर, गिरिजा कुमार माथुरचित्रमय धरती, धर्मवीर भारती-सांझ के बादल।

विज्ञापन

कथा साहित्यहेतु निर्धारितपाठ्य

भीष्म साहनी का खून का रिश्ता, लाटी-शिवानी

व्याकरण

संज्ञा-राजन, जगत, सरित। सर्वनाम-सर्व, इदम, यद। धातुरूप-दा, कृ, चुर।

 

इसके अलावा संस्कृत व्याकरण से भी कई चैप्टर कम किए गए हैं, जिन्हें यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर विस्तारपूर्वक देखा जा सकता है। 

आप भी बन सकते हैं इस साल के टॉपर 

अगर आप भी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो तुरंत सफलता ऐप को डाउनलोड कर लीजिए। अब तक इस ऐप से सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं जुड़ चुके हैं और यहां पर दिल्ली के एक्सपर्ट टीचर्स द्वारा एनसीआरटी पैटर्न पर चलाई जा रही कक्षाओं का फ्री में पूरा लाभ उठा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी गलती पर स्कूलों के प्रधानाचार्य होंगे कड़ी कार्यवाही के हकदार  

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की वेबसाइट पर जारी एक नोटिस के मुताबिक, जिन विद्यालयों के प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय से जुड़ी समस्त बेसिक जानकारी, आंकड़े, पिछले रिकार्ड से जुड़ी सूचनाएं परिषद की वेबसाइट पर अपलोड नहीं की जाएंगी अथवा साझा की गई जानकारी त्रुटिपूर्ण, भ्रामक पाई जाती हैं। ऐसी स्थिति में प्रधानाचार्य को जिम्मेदार ठहराते हुए संबंधित स्कूल को एग्जाम सेंटर्स की पात्रता लिस्ट से बाहर कर दिया जाएगा। इसके अलावा प्रधानाचार्य के विरुद्ध परिषदीय नियमों के अंतर्गत कार्यवाही भी की जा सकती है। इसके लिए संबंधित स्कूल प्रशासन को भी उत्तरदायी माना जाएगा। 

बोर्ड परीक्षा की करें फ्री में पक्की तैयारी  

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed