फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Board 2022: In the board examinations held between 2018 and 2020, girls have done top 2 times and overall passing percentage of girls has been much better than boys every year-safalta

UP Board 2022 : 2018 से 2020 के बीच हुई बोर्ड परीक्षाओं में 2 बार लड़कियों ने किया है टॉप और लड़कियों का ओवरआल पासिंग प्रतिशत लड़को से हर साल रहा है काफी बेहतर

Fri, 21 Jan 2022 10:38 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 21 Jan 2022 10:38 AM IST
सार

यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों को अपनी परीक्षा की तारीखों का इंतजार है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPMSB इन परीक्षाओं को राज्य में विधानसभा चुनाव के बाद आयोजित कर सकती है।
 

विज्ञापन
UP Board 2022: In the board examinations held between 2018 and 2020, girls have done top 2 times and overall passing percentage of girls has been much better than boys every year-safalta
UP Board Exam 2021-22 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSB) द्वारा राज्य में आयोजित की जाने वाली दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए छात्रों को डेटशीट जारी होने का इंतजार है।  इस साल राज्य में विधानसभा चुनाव भी होने हैं, इसलिए बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन में थोड़ा विलंब होने की आशंका जताई जा रही है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPMSB इस साल बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन विधानसभा चुनाव के रिजल्ट जारी होने के 2 सप्ताह बाद कर सकती है। कोरोना महामारी की वजह से कभी स्कूल खुलते हैं तो कभी बंद हो जाते हैं ऐसे में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सफलता डॉट कॉम 10वीं और 12वीं के छात्रों को घर बैठे ऑनलाइन क्लासेस उपलब्ध करा रहा है। इन क्लासेस में छात्रों को सभी सब्जेक्ट की तैयारी कराई जाती है और आने वाली परीक्षाओं के लिए उन्हें रिवीजन और प्रैक्टिस भी कराई जाती है। इन क्लासेस को ज्वॉइन करने के बाद छात्रों को किसी कोचिंग सेंटर की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। अगर आप भी 10वीं या 12वीं के छात्र हैं तो आप इस लिंक की मदद से Safalta Board Preparation Online- Join Now से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन

पिछली 3 परीक्षाओं में 2 बार लड़कियों ने किया है टॉप :

UPMSB द्वारा दसवीं कक्षा के लिए 2018, 2019 और 2020 में आयोजित की गई बोर्ड परीक्षाओं में 2019 को छोड़कर बाकी दोनों साल में लड़कियों ने टॉप किया है। दरअसल 2020 में आयोजित की गई दसवीं की बोर्ड परीक्षा में बागपत की रिया जैन ने 96.67 प्रतिशत मार्क्स लाकर पूरे राज्य में टॉप किया था और 2018 में आयोजित की गई दसवीं बोर्ड की परीक्षा में सारनाथ की वैष्णवी कुमारी ने 93.33 प्रतिशत मार्क्स लाकर पूरे राज्य में टॉप किया था। जबकि, 2019 में आयोजित की गई दसवीं की बोर्ड परीक्षा में कानपुर के गौतम रघुवंशी ने 97.17 फीसदी मार्क्स पूरे राज्य में टॉप किया था।

विज्ञापन

लड़कियों का पासिंग प्रतिशत है बेहतर 

UPMSB द्वारा 2018 से 2020 के बीच आयोजित की गई दसवीं की बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का पासिंग प्रतिशत लड़को से काफी बेहतर रहा है। 2020 में आयोजित की गई बोर्ड परीक्षा में 83 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की थी। इस साल लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 87.29 फीसदी और लड़कों का पासिंग परसेंटेज 79.88 फीसदी रहा था। जबकि, 2019 में आयोजित की गई दसवीं बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 83.98 प्रतिशत और लड़कों का पासिंग परसेंटेज 76.66 प्रतिशत रहा था। वहीं, 2018 में आयोजित को गई बोर्ड परीक्षा में लड़कियों का पासिंग परसेंटेज 78.8 प्रतिशत और लड़कों का पासिंग परसेंटेज 72.3 प्रतिशत रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफलता के साथ करें बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी :

आगे पढ़ें 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed