AU Vacancy: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में रिसर्च असिस्टेंट और फिल्ड इंवेस्टीगेटर की भर्ती; 37,000 तक मिलेगा वेतन
University of Allahabad: इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा रिसर्च असिस्टेंट और फिल्ड इंवेस्टीगेटर पदों पर भर्ती जारी की गई है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 37,000 तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
AU Recruitment 2026: इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 20 पद उपलब्ध हैं, जिनमें शोध सहायक, क्षेत्र अन्वेषक एवं अन्य पद शामिल हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 15 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चयनित अभ्यर्थियों को 22,000 रुपये से 37,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट allduniv.ac.in पर जाएं।
कौन कर सकता है आवेदन?
- रिसर्च असिस्टेंट (Research Assistant): इलाहबाद विश्वविद्यालय द्वारा रिसर्च असिस्टेंट के 2 पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों की अवधि 9 माह होगी तथा चयनित अभ्यर्थियों को 37,000 रुपये प्रतिमाह (समेकित) वेतन दिया जाएगा। आवश्यक योग्यता के अनुसार उम्मीदवार के पास किसी भी सामाजिक विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर (न्यूनतम 55% अंक) के साथ NET/एमफिल/पीएचडी होना अनिवार्य है। साथ ही शोध विषय एवं संबंधित भौगोलिक क्षेत्र का ज्ञान होना वांछनीय माना गया है।
- फिल्ड इंवेस्टीगेटर (Field Investigator): इस भर्ती के अंतर्गत फिल्ड इंवेस्टीगेटर के 6 पद उपलब्ध हैं, जिनकी अवधि 6 माह निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 20,000 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी सामाजिक विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर (न्यूनतम 55% अंक) की योग्यता आवश्यक है। इसके अतिरिक्त शोध विषय तथा संबंधित भौगोलिक क्षेत्र का ज्ञान होना वांछनीय है।
- अस्थायी कर्मचारी: एक शोध परियोजना के लिए 12 अस्थायी पद भरे जाएंगे। इन पदों पर काम करने वालों को मैदान में जाकर जानकारी और आंकड़े इकट्ठा करने होंगे। यह नौकरी परियोजना पूरी होने तक रहेगी। चयनित लोगों को 22,000 रुपये प्रतिदिन (यात्रा और भत्ता सहित) दिया जाएगा।
इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार अपना भरा हुआ आवेदन पत्र, साथ में सभी मार्कशीट और प्रमाण पत्रों की स्व-सत्यापित प्रतियां, ईमेल के माध्यम से nep2020.icssraallduniv.ac.in पर भेज सकते हैं या दिए गए Google फॉर्म लिंक (https://forms.gle/PBSE2qLQkJs9Armn8) के जरिए जमा कर सकते हैं। आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 है। परियोजना समन्वयक को यह अधिकार है कि वह किसी भी समय बिना कारण बताए भर्ती प्रक्रिया में बदलाव कर सकता है या उसे रद्द कर सकता है।
नियम और शर्तें
- केवल पात्र होने से ही साक्षात्कार के लिए बुलावा नहीं मिलेगा।
- साक्षात्कार के समय सभी मूल दस्तावेज साथ लाना जरूरी है।
- साक्षात्कार में आने के लिए कोई यात्रा भत्ता नहीं मिलेगा।
- चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा।
- अंतिम तिथि तक प्राप्त आवेदन के आधार पर ही पात्रता तय की जाएगी।
- ये पद पूरी तरह अस्थायी हैं और बिना सूचना कभी भी समाप्त किए जा सकते हैं।
- नियुक्ति इलाहाबाद विश्वविद्यालय और भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICSSR) के नियमों के अनुसार होगी।
- अच्छा प्रदर्शन होने पर, जरूरत के अनुसार कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है।