फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Union Public Service Commission released reuslt for UPSC NDA 2 exam 2021 on official website,sarkari result know how to download it here

UPSC NDA 2 Result 2021: संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किया एनडीए-2 परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें

Wed, 15 Dec 2021 08:45 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 15 Dec 2021 08:45 PM IST
सार

UPSC NDA 2 Result 2021: इस परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर 2021 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस परिणाम के माध्यम से राष्ट्रीय सैन्य अकादमी और नौसेना अकादमी में महिला और पुरुष उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 

विज्ञापन
Union Public Service Commission released reuslt for UPSC NDA 2 exam 2021 on official website,sarkari result know how to download it here
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) - फोटो : Social Media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने एनडीए-2 परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन


यूपीएससी एनडीए-2 की लिखित परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर 2021 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस परिणाम के माध्यम से राष्ट्रीय सैन्य अकादमी और नौसेना अकादमी में महिला और पुरुष उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। 
विज्ञापन


आयोग द्वारा जारी किए गए मेरिट सूची में उन उम्मीदवारों के क्रमांक जारी किए गए हैं जिनका चयन अगले चरण की परीक्षा के लिए किया गया है। अगले चरण में सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा सफल उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जाएगा। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को एनडीए के थल सेना, नौसेना और वायुसेना विंग में चुना जाएगा। उम्मीदवारों का चयन राष्ट्रीय सैन्य अकादमी के 148वें और नौसेना अकादमी के 110वें पाठ्यक्रम के लिए किया जाएगा। पाठ्यक्रम की शुरुआत 2 जुलाई 2022 से की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीएससी एनडीए-2 परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को अपना पंजीयन लिखित परीक्षा के परिणामों की घोषणा के दो हफ्ते के भीतर कराना होगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।


यूपीएससी एनडीए-2 परीक्षा परिणाम को कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

1. उम्मीदवार सबसे पहले संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे What’s New के सेक्शन में जाएं।
3. अब पेज पर दिखाई दे रहे Written Result (with name): National Defence Academy and Naval  Academy Examination (II), 2021, Download UPSC NDA 2 Result PDF के लिंक पर क्लिक करें।
4. मेरिट सूची को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका एक प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed