फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Union public Service Commission: Civil service preliminary exams postponed due to covid 19 now it will conduct on 10 october

UPSC Exam 2021: यूपीएससी ने स्थगित की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, अब इस दिन होगी आयोजित

Thu, 13 May 2021 03:02 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
जाॅब डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 13 May 2021 03:02 PM IST
सार

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को स्थगित करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Union public Service Commission: Civil service preliminary exams postponed due to covid 19 now it will conduct on 10 october
UPSC Exam Postponed - फोटो : Pixabay

विस्तार

विज्ञापन

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 को स्थगित करने का निर्णय लिया है। यूपीएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक 27 जून को प्रस्तावित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को टाल दिया गया है। अब यह परीक्षा 10 अक्तूबर 2021 को आयोजित की जाएगी।

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में लिखा है कि संघ लोक सेवा आयोग ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को मद्देनजर रखते हुए 27 जून 2021 को आयोजित होने वाली सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2021 को स्थगित कर दिया है। अब यह परीक्षा 10 अक्तूबर 2021 को आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि यूपीएससी द्वारा प्रत्येक वर्ष तीन चरणों - प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी का चयन किया जाता है।






पिछले वर्ष भी अक्तूबर माह में हुआ था आयोजन
गत वर्ष संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 31 मई को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 आयोजित की जानी थी। लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। अंतत: यूपीएससी ने 4 अक्तूबर को पूरे देश में परीक्षा का आयोजन किया था।

आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed