{"_id":"679e1041b237eea504075a33","slug":"union-budget-2025-this-department-got-highest-allocation-in-education-budget-know-who-got-least-see-list-he-2025-02-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Education Budget: शिक्षा बजट में इस विभाग को मिला सबसे अधिक आवंटन; जानें किसको मिला सबसे कम; यहां देखें लिस्ट","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Education Budget: शिक्षा बजट में इस विभाग को मिला सबसे अधिक आवंटन; जानें किसको मिला सबसे कम; यहां देखें लिस्ट
Sat, 01 Feb 2025 05:47 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 01 Feb 2025 05:47 PM IST
सार
Education Budget 2025: केंद्रीय बजट 2025 में शिक्षा विभाग के लिए आवंटन में कुछ बदलाव किए गए हैं। केंद्रीय विद्यालय समिति, एनसीईआरटी, यूजीसी, आईआईटी और पीएम रिसर्च फेलोशिप के लिए बजट में वृद्धि की गई है, जबकि नवोदय विद्यालय समिति और अन्य संस्थानों के लिए आवंटन में कमी आई है।
विज्ञापन
शिक्षा बजट 2025
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
Education Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2025 के केंद्रीय बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इस बार शिक्षा बजट में कुछ विभागों को मिलने वाली राशि में वृद्धि की गई है, जबकि कुछ अन्य संस्थानों के लिए बजट में कमी भी आई है।
विज्ञापन
आइए जानते हैं कि किस विभाग को सबसे ज्यादा आवंटन और किसको सबसे कम बजट मिला है...
केंद्रीय विद्यालय का बजट बढ़ा; नवोदय विद्यालय का घटा
केंद्रीय विद्यालय समिति को इस बार ₹201.17 करोड़ का बढ़ोतरी प्राप्त हुई है, जबकि नवोदय विद्यालय समिति को ₹494.77 करोड़ की कमी का सामना करना पड़ा। एनसीईआरटी (National Council of Educational Research and Training) के लिए ₹83.71 करोड़ की वृद्धि की गई है, जिससे इसके कार्यक्रमों को और सशक्त किया जा सके। वहीं, पीएम रिसर्च फेलोशिप में ₹250 करोड़ की बढ़ोतरी की गई है, जिससे देशभर में रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूजीसी का बजट 835.97 करोड़ बढ़ाया
इसके अलावा, नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम के लिए ₹578 करोड़ का आवंटन बढ़ाया गया है, जो युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने वाली योजनाओं को बेहतर बनाने में मदद करेगा। यूजीसी (University Grants Commission) को ₹835.97 करोड़ का अतिरिक्त बजट दिया गया है, जिससे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक प्रगति हो सके। वहीं, आईआईटी (Indian Institutes of Technology) के लिए ₹1024.50 करोड़ का बढ़ा हुआ बजट आईआईटी संस्थानों के शैक्षिक और बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा।