फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKSSSC Supervisor Recruitment 2022 uksssc released notification for supervisor posts in various departments know how to apply for it sarkari naukri

UKSSSC Supervisor Recruitment 2022: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में निकलीं सुपरवाइजर के पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Wed, 12 Jan 2022 09:36 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 12 Jan 2022 09:36 PM IST
सार

UKSSSC Supervisor Recruitment 2022: जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
UKSSSC Supervisor Recruitment 2022 uksssc released notification for supervisor posts in various departments know how to apply for it sarkari naukri
UKSSSC Supervisor Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

UKSSSC Supervisor Recruitment 2022: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग में गन्ना सुपरवाइजर, राज्य डेयरी विकास विभाग में राज्य दुग्ध सुपरवाइजर, चाय विकास बोर्ड में वृक्षारोपण सुपरवाइजर, गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में उद्यान सुपरवाइजर और खाद्य प्रसंस्करण सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.uk.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UKSSSC Supervisor Recruitment 2022: 12 मार्च तक करें आवेदन 
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सुपरवाइजर के पदों पर जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 27 जनवरी, 2022 से शुरू की जाएगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 मार्च, 2022 तक है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

UKSSSC Supervisor Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
यूकेएसएसएससी की ओर सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में 100 अंकों के बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में मेरिट प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों में सुपरवाइजर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 
विज्ञापन

UKSSSC Supervisor Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?

आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।
 
1. सबसे पहले उम्मीदवार यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.uk.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 

4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।

5. अब सभी जानकारी को दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।

6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

7. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed