फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKSSSC has released recruitment for 257 posts including stenographer, know what typing speed required

UKSSSC: यूकेएसएसएससी ने निकाली स्टेनोग्राफर समेत 257 पदों पर भर्ती, इतनी टाइपिंग स्पीड की होगी जरूरत

Fri, 20 Sep 2024 09:17 AM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Fri, 20 Sep 2024 09:17 AM IST
सार

UKSSSC 2024: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ग्रुप-सी के 257 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी प्रारंभ नहीं हुई है। इस भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। जिसमें आवेदन प्रारंभ की तिथि से लेकर अंतिम तिथि, सुधार विंडो समेत कई जानकारी दी गई है।
 

विज्ञापन
UKSSSC has released recruitment for 257 posts including stenographer, know what typing speed required
यूकेएसएसएससी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UKSSSC 2024: UKSSSC 2024: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग के 257 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। जिसमें कई विभागों में अपर निजी सचिव, वैयक्तिक सहायक और आशुलिपिक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए भर्ती की जाएगी। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत के अनुसार, भर्ती से अपर निजी सचिव के तीन, आशुलिपिक के 18 और 216 पदों पर भर्ती की जाएगी। यूपीपीसीएल ने भर्ती के लिए आवेदन 24 सितंबर से प्रारंभ करना निर्धारित किया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्तूबर है। वहीं इसके बाद परीक्षा की प्रस्तावित तिथि आठ दिसंबर है।
विज्ञापन


आवेदन शुल्क
इन पदों के आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को श्रेणी के अनुसार नीचे बताई गई धनराशि जमा करनी होगी।
  • जनरल, ओबीसी- 300 रुपये
  • एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग- 150 रुपये
आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

अपर निजी सचिव और आशुलिपिक के पद
  • आयु सीमा-  21 वर्ष से 42 वर्ष
  • शैक्षणिक योग्यता- स्नातक पास
वैयक्तिक सहायक के पद
  • आयुसीमा- 18 वर्ष से 42 वर्ष
  • शैक्षणिक योग्यता- 12वीं पास

महत्वपूर्ण तारीखें
यूकेएसएसएससी के इन पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के अनुसार ये तारीखें उम्मीदवारों के लिए आवश्यक हैं।
  • आवेदन प्रारंभ- 24 सितंबर
  • आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि- 14 अक्टूबर
  • सुधार विंडो खुलने की तिथि- 18 अक्टूबर
  • सुधार विंडो बंद होने की तिथि- 21 अक्टूबर
इन पदों पर होगी भर्ती
  • एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी- 3
  • पर्सनल असिस्टेंट- 29+207
  • स्टेनोग्राफर /पीए - 11
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर- 3
  • पीए /स्टेनोग्राफर- 2-2
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed