फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKSSSC Group C Exam on 21 September for 416 Posts; How to Download Admit Card

UKSSSC: उत्तराखंड ग्रुप सी के 416 पदों पर 21 सितंबर को होगा एग्जाम, जानें प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का तरीका

Tue, 16 Sep 2025 05:19 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 16 Sep 2025 05:19 PM IST
सार

UKSSSC Group C Recruitment 2025: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ग्रुप सी के 416 पदों के लिए 21 सितंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
UKSSSC Group C Exam on 21 September for 416 Posts; How to Download Admit Card
UKSSSC Group C Recruitment - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

UKSSSC Group C Recruitment 2025: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पटवारी, लेखपाल और वीडीओ परीक्षा 21 सितंबर को होने वाली है। आयोन ने इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में 416 पदों को भरा जाएगा। इसमें से सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी के 3, आयोग में वैयक्तिक सहायक के 3, महिला कल्याण विभाग में सहायक अधीक्षक के 5 पद भरे जाएंगे। राजस्व विभाग में पटवारी के 119 और लेखपाल के 61 पद हैं। ग्राम्य विकास विभाग में ग्राम विकास अधिकारी के 205, पंचायती राज विभाग में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के 16, तथा पर्यटन विकास परिषद में स्वागती के 3 और सहायक स्वागती के 1 पद के लिए भर्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन

एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण

उत्तराखंड पटवारी, लेखपाल और वीडीओ लिखित प्रतियोगी परीक्षा 21 सितंबर, 2025 को एक ही शिफ्ट में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


एडमिट कार्ड पर उम्मीदवार के पूरा नाम, रोल नंबर, पंजीकरण/आवेदन संख्या, जन्म तिथि, फोटो और हस्ताक्षर, लिंग और श्रेणी जैसी व्यक्तिगत जानकारी के साथ-साथ परीक्षा तिथि और शिफ्ट का समय, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का नाम, कोड और पता, अभिभावक का नाम भी दर्ज होता है। इन सभी विवरणों को जरूर जांच लें।

Trending Videos

परीक्षा में ध्यान रखने योग्य बातें

  • अभ्यर्थी सत्यापन और सुरक्षा जांच के लिए परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचें।
  • साथ में मुद्रित प्रवेश पत्र, वैध फोटो पहचान पत्र और आवश्यक स्टेशनरी लाएं।
  • परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कैलकुलेटर, स्मार्ट घड़ी और अध्ययन सामग्री ले जाना सख्त मना है।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • पहले आप आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "एडमिट कार्ड" अनुभाग पर क्लिक करें।
  • "UKSSSC पटवारी, लेखपाल और VDO एडमिट कार्ड 2025" लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • अपना एडमिट कार्ड पटवारी, लेखपाल और वीडीओ को "सबमिट" पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed