{"_id":"61a22afb44336c57c1030e9b","slug":"uksssc-admit-card-2021-uttarakhand-subordinate-service-selection-commission-released-admit-for-the-recruitment-on-804-posts-on-sssc-uk-gov-in-know-how-to-download-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"UKSSSC Admit Card 2021: ग्रामीण विकास अधिकारी समेत विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UKSSSC Admit Card 2021: ग्रामीण विकास अधिकारी समेत विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें
Sat, 27 Nov 2021 06:26 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 27 Nov 2021 06:26 PM IST
सार
UKSSSC Admit Card 2021: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन 4 और 5 दिसंबर 2021 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा सभी तरह के कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए कराई जा रही है।
विज्ञापन
UKSSSC Admit Card 2021
- फोटो : Social Media
विस्तार
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने ग्रामीण विकास अधिकारी और अन्य विभिन्न पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है।
यह प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वह यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा की तारीख
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन 4 और 5 दिसंबर 2021 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा सभी तरह के कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए कराई जा रही है। उम्मीदवार मास्क लगा कर रखें और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। उम्मीदवार प्रवेश पत्र पर दी गई सभी जानकारी और दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और परीक्षा के दौरान इनका पालन करें। परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
विज्ञापन
किन पदों पर हो रही है परीक्षा?
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा जारी इस भर्ती में कुल 854 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस परीक्षा के द्वारा ग्रामीण विकास अधिकारी, असिस्टेंट मैनेजर इंडस्ट्री, असिस्टेंट अटेंडेंट, सुपरवाइजर, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर और अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र सबसे जरूरी दस्तावेज है, बिना इसके उन्हें परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) भर्ती के लिए प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे Click for admit card of Panchayat Development Officer, Village Development Officer, Assistant Manager Industries and other posts(Graduate Level Exam Date 4,5 Dec 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
3. आप एक नए पेज पर चले जाएंगे, यहां अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन करें।
4. मांगी जा रही जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर आदि दर्ज कर के सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
5. अब आपके सामने की स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र आ जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें।
7. आगे की जरूरत के लिए प्रवेश पत्र का प्रिंट भी निकलवा लें।