{"_id":"618fa7bd4376e32752495319","slug":"ukpsc-uttarakhand-public-service-commission-released-the-admit-card-of-forest-ranger-officer-preliminary-exam-know-how-to-download","type":"story","status":"publish","title_hn":"UKPSC: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने फोरेस्ट रेंजर ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
UKPSC: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने फोरेस्ट रेंजर ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किए, ऐसे करें डाउनलोड
Sat, 13 Nov 2021 05:25 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Sat, 13 Nov 2021 05:25 PM IST
सार
UKPSC: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा फोरेस्ट रेंजर ऑफिसर (एफआरओ) के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2021 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगा।
विज्ञापन
UKPSC Forest Ranger Officer Recruitment
- फोटो : Social media
विस्तार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने फोरेस्ट रेंजर ऑफिसर (एफआरओ) के पदों पर भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट UKPSC.i.e.ukpsc.gov.in पर जारी किया गया है। यह एडमिट कार्ड यूकेपीएससी द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन संख्या A-1/E-4/2021-22 के लिए जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा फोरेस्ट रेंजर ऑफिसर (एफआरओ) के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2021 को किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगा। उम्मीदवार परीक्षा के शुरू होने से एक घंटे पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। उम्मीदवार अपने साथ परीक्षा का एडमिट कार्ड और पहचान पत्र साथ लेकर पहुंचे, बिना एडमिट कार्ड के उन्हें परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) फोरेस्ट रेंजर ऑफिसर (एफआरओ) के प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
1. उम्मीदवार सबसे पहले उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) के आधिकारिक वेबसाइट UKPSC.i.e.ukpsc.gov.in पर जाएं।
विज्ञापन
2. होम पेज पर दिख रहे Admit Card for Uttarakhand Forest Range Officer (Prelims) Exam 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना पंजीयन क्रमांक, ईमेल आईडी, जन्मतिथि आदि भरें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
5. आपके सामने की स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें।
7. आगे की जरूरत के एडमिट कार्ड का प्रिंट निकलवा लें।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) फोरेस्ट रेंजर ऑफिसर (एफआरओ) भर्ती के द्वारा 40 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड का लिंक 28 नवंबर 2021 तक जारी रहेगा। इसके बाद इसे बंद कर दिया जाएगा। उम्मीदवार जल्द से जल्द अपने एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर लें।