फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKPSC Superintendent Exam 2025 Answer Key Released, Objections Open Until April 8

UKPSC Superintendent Exam: उत्तराखंड सुपरिंटेंडेंट परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी, आठ अप्रैल तक दर्ज करें आपत्ति

Thu, 02 Apr 2026 04:41 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 02 Apr 2026 04:41 PM IST
सार

UKPSC Superintendent Answer Key: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अधीक्षिका (महिला कल्याण विभाग) परीक्षा 2025 की उत्तरकुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थी 08 अप्रैल, 2026 तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन
UKPSC Superintendent Exam 2025 Answer Key Released, Objections Open Until April 8
Answer Key - फोटो : Freepik

विस्तार

UKPSC Superintendent Answer Key OUT: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने अधीक्षिका (महिला कल्याण विभाग) परीक्षा 2025 की प्रारंभिक उत्तर कुंजी सभी सेट्स (सीरीज-ए, बी, सी एवं डी) के लिए जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और इसके माध्यम से संभावित अंक की गणना कर सकते हैं।

विज्ञापन


उम्मीदवारों को 2 अप्रैल 2025 से उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति शुल्क 50 रुपये निर्धारित है। ध्यान दें कि केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आपत्ति स्वीकार की जाएगी; ईमेल, डाक या अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

22 मार्च को हुई परीक्षा

आयोग ने दिनांक 22 मार्च, 2026 को हुई अधीक्षिका (महिला कल्याण विभाग) परीक्षा-2025 के प्रश्न-पत्र की चारों सीरीज (A, B, C, D) भी आधिकारिक उत्तर कुंजी अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे डाउनलोड करके अपने संभावित अंक आसानी से देख सकते हैं।

अगर किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह आयोग की वेबसाइट पर दिए गए ऑनलाइन उत्तर कुंजी पर आपत्ति लिंक से दिनांक 2 अप्रैल, 2026 से 08 अप्रैल, 2026 (रात 11:59 बजे तक) तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क 50 रुपये है। ध्यान रहे कि केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी।

उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के नियम

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की वेबसाइट पर दिए गए ऑनलाइन उत्तर कुंजी पर आपत्ति लिंक के अलावा किसी भी ई-मेल, डाक या अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी द्वारा अंतिम तिथि के बाद भेजी गई आपत्तियां या प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क 50 रुपये का भुगतान न करने की स्थिति में कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed