{"_id":"6ae6d74af8a5007cf60536c1","slug":"ipu-gives-final-chance-to-complete-pending-degrees-applications-open-till-november-6-2026-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईपीयू में अधूरी डिग्री पूरी करने का आखिरी मौका: 6 नवंबर तक करें आवेदन, जानें कितनी देनी होगी फीस","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
आईपीयू में अधूरी डिग्री पूरी करने का आखिरी मौका: 6 नवंबर तक करें आवेदन, जानें कितनी देनी होगी फीस
Sun, 01 Nov 2026 11:49 AM IST
शिवम तिवारी
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: शिवम तिवारी
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:49 AM IST
सार
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय ने अधूरी डिग्री पूरी करने का एक और मौका दिया है। जिन विद्यार्थियों के परीक्षा देने के सभी अवसर खत्म हो चुके हैं, वे इस विशेष परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 6 नवंबर है। परीक्षा दिसंबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच होगी। जानें कौन आवेदन कर सकता है और कितनी फीस देनी होगी।
विज्ञापन
IPU Special Examination
- फोटो : AI Generated
विस्तार
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए अब वे अपनी अधूरी डिग्री पूरी करने के लिए एक बार फिर परीक्षा दे सकेंगे। विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन 10, 11 और 25 नवंबर के तहत विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के छात्रों को यह अतिरिक्त अंतिम अवसर दिया है।
यह मौका उन विद्यार्थियों के लिए है जो पाठ्यक्रम की निर्धारित अवधि पूरी नहीं कर पाए अथवा जिनके अधिकतम परीक्षा अवसर समाप्त हो चुके हैं। आईपीयू के अनुसार जून 2026 तक जिनके सभी निर्धारित परीक्षा अवसर समाप्त हो चुके हैं, वे इसका लाभ उठा सकेंगे। इसमें विषम और सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शामिल होंगी। केवल वही विद्यार्थी पात्र होंगे जिन्होंने अपने पाठ्यक्रम की पढ़ाई पूरी की हो। साथ ही परीक्षा योजना के तहत मिलने वाले सभी अवसरों का इस्तेमाल कर लिया हो। अतिरिक्त अंतिम अवसर के लिए परीक्षाएं केवल ऑफलाइन माध्यम से आयोजित की जाएंगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर तय की गई है।

पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
जिन विद्यार्थियों के पास डिग्री पूरी करने के लिए अभी नियमित परीक्षा अवसर बाकी हैं, वे इसका लाभ नहीं ले सकेंगे। इसके अलावा महीने से संबंधित अंतिम अवसर का लाभ लेने के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ उन पेपरों की सूची भी देनी होगी जिनमें वे परीक्षा देना चाहते हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि आवेदन पर संबंधित डीन, डायरेक्टर या प्रिंसिपल के हस्ताक्षर अनिवार्य हैं।
विज्ञापन