फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKPSC PCS mains Exam Date 2022 changed know new dates here sarkari naukri

UKPSC PCS Exam Date 2022: उत्तराखंड पीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तारीख में बदलाव, यहां देखें नई तिथियां

Wed, 10 Aug 2022 11:04 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 10 Aug 2022 11:04 AM IST
सार

UKPSC PCS Exam Date 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा संयुक्त राज्य (सिविल) अपर सबॉर्डिनेट सर्विस परीक्षा के माध्यम से कुल 318 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

विज्ञापन
UKPSC PCS mains Exam Date 2022 changed know new dates here sarkari naukri
UKPSC PCS Exam Date 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

UKPSC PCS Exam Date 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग/UKPSC की ओर से संयुक्त राज्य (सिविल) अपर सबॉर्डिनेट सर्विस मुख्य परीक्षा की तारीखों में बदलाव कर दिया गया है। उम्मीदवारों की ओर से कई दिनों से तारीखों को आगे बढ़ाने की मांग की जा रही थी। अब इन सभी उम्मीदवारों को राहत मिली हैं। आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 से लेकर 23 अगस्त, 2022 तक निर्धारित की गई थी। जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए थे और मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले थे, वे अब नई तारीखों को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन

UKPSC PCS Exam Date 2022: अब कर होगी परीक्षा?
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से नई तारीखों का एलान भी कर दिया गया है। अब आयोग राज्य (सिविल) अपर सबॉर्डिनेट सर्विस मुख्य परीक्षा का आयोजन 14 से 17 अक्टूबर, 2022 तक किया जाएगा। आयोग की ओर से जारी किए गए नोटिस में बताया गया है कि परीक्षा के लिए सही समय प्रवश पत्र जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

UKPSC PCS Exam Date 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा संयुक्त राज्य (सिविल) अपर सबॉर्डिनेट सर्विस परीक्षा के माध्यम से कुल 318 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को पुलिस उप निरीक्षक, वित्त अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रार, उप शिक्षा अधिकारी, सहायक निदेशक सांख्यकी जैसे पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन

UKPSC PCS Exam Date 2022: कैसे चेक करें आयोग का नोटिस?

  • सबसे पहले उम्मीदवार उत्तराखंड पीएएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे ANNOUNCEMENTS के सेक्शन में जाएं।
  • अब यहां दिखाई दे रहे मुख्य परीक्षा के तिथि में बदलाव से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब नोटिस आपके सामने की स्क्रीन पर नो़टिस पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed