UKPSC PCS Exam Date 2022: उत्तराखंड पीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तारीख में बदलाव, यहां देखें नई तिथियां
UKPSC PCS Exam Date 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा संयुक्त राज्य (सिविल) अपर सबॉर्डिनेट सर्विस परीक्षा के माध्यम से कुल 318 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UKPSC PCS Exam Date 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग/UKPSC की ओर से संयुक्त राज्य (सिविल) अपर सबॉर्डिनेट सर्विस मुख्य परीक्षा की तारीखों में बदलाव कर दिया गया है। उम्मीदवारों की ओर से कई दिनों से तारीखों को आगे बढ़ाने की मांग की जा रही थी। अब इन सभी उम्मीदवारों को राहत मिली हैं। आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा का आयोजन 20 से लेकर 23 अगस्त, 2022 तक निर्धारित की गई थी। जो भी उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए थे और मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले थे, वे अब नई तारीखों को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
UKPSC PCS Exam Date 2022: अब कर होगी परीक्षा?
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से नई तारीखों का एलान भी कर दिया गया है। अब आयोग राज्य (सिविल) अपर सबॉर्डिनेट सर्विस मुख्य परीक्षा का आयोजन 14 से 17 अक्टूबर, 2022 तक किया जाएगा। आयोग की ओर से जारी किए गए नोटिस में बताया गया है कि परीक्षा के लिए सही समय प्रवश पत्र जारी किए जाएंगे।
UKPSC PCS Exam Date 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा संयुक्त राज्य (सिविल) अपर सबॉर्डिनेट सर्विस परीक्षा के माध्यम से कुल 318 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को पुलिस उप निरीक्षक, वित्त अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रार, उप शिक्षा अधिकारी, सहायक निदेशक सांख्यकी जैसे पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
UKPSC PCS Exam Date 2022: कैसे चेक करें आयोग का नोटिस?
- सबसे पहले उम्मीदवार उत्तराखंड पीएएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे ANNOUNCEMENTS के सेक्शन में जाएं।
- अब यहां दिखाई दे रहे मुख्य परीक्षा के तिथि में बदलाव से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब नोटिस आपके सामने की स्क्रीन पर नो़टिस पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।