फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKPSC PCS 2024 Correction window will open on this day; Make corrections by January 20

UKPSC PCS 2024: उत्तराखंड में लोअर पीसीएस के आवेदन के लिए इस दिन खुलेगी करेक्शन विंडो; 20 जनवरी तक करें सुधार

Tue, 07 Jan 2025 04:22 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 07 Jan 2025 04:22 PM IST
सार

UKPSC PCS 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग 10 जनवरी 2025 से लोअर पीसीएस के लिए आवेदन सुधार विंडो खोलेगा। जिन्होंने उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल/लोअर अधीनस्थ सेवाएं परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण किया है, वे आवेदन फॉर्म में संशोधन पर जाकर कर सकते हैं।

विज्ञापन
UKPSC PCS 2024 Correction window will open on this day; Make corrections by January 20
UKPSC PCS 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

UKPSC PCS 2024:  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) 10 जनवरी 2025 से लोअर पीसीएस के लिए आवेदन सुधार विंडो खोलेगा। जिन्होंने उत्तराखंड संयुक्त राज्य सिविल/लोअर अधीनस्थ सेवाएं परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट (ukpsc.net.in) पर जाकर आवेदन फॉर्म में संशोधन कर सकते हैं।
विज्ञापन

कब से कर सकेंगे आवेदन में सुधार? 

जो उम्मीदवार अपने आवेदन में करेक्शन करने के इच्छुक हैं वे सभी करेक्शन विंडो के जरिए ऐसा कर सकेंगे। करेक्शन विंडो 10 जनवरी को खुलेगी, जो कि 20 जनवरी 2025 को बंद होगी।
विज्ञापन


उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके लोअर पीसीएस आवेदन फॉर्म 2025 में बदलाव करना होगा।
 

UKPSC PCS: रिक्ति विवरण

पद रिक्ति
नायब तहसीलदार 36
डिप्टी जेलर 14
आपूर्ति निरीक्षक 36
मार्केटिंग इंस्पेक्टर 6
श्रम प्रवर्तन अधिकारी 5
आबकारी निरीक्षक 5
वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक 2
गन्ना विकास निरीक्षक 6
खांडसारी इंस्पेक्टर 3

UKPSC PCS चयन प्रक्रिया

यूकेपीएससी पीसीएस परीक्षा तीन चरणों में आयोजित होती है। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाएं और मानसिक क्षमता से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं। उसके बाद मुख्य परीक्षा (Mains) होगी, जिसमें वर्णनात्मक प्रश्न होते हैं। इनका विषय सामान्य अध्ययन और हिंदी होता है। मुख्य परीक्षा 1500 अंकों की होती है, जिसे तीन घंटे में पूरा करना होता है।  इसके बाद अंतिम चरण साक्षात्कार (Interview) का होता है। मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार दोनों के प्रदर्शन पर आधारित होती है।
 

पात्रता मानदंड (Lower PCS Uttarakhand Eligibility)  

उत्तराखंड में इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed