फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKPSC JE Admit Card 2022 for junior Engineer Service Exam released on ukpsc.gov.in know how to check sarkari naukri

UKPSC JE Admit Card: यूकेपीएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Fri, 22 Apr 2022 04:21 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 22 Apr 2022 04:21 PM IST
सार

UKPSC JE Admit Card: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2021 का आयोजन 7 मई, 2022 से लेकर 10 मई, 2022 तक किया जाएगा।

विज्ञापन
UKPSC JE Admit Card 2022 for junior Engineer Service Exam released on ukpsc.gov.in know how to check sarkari naukri
UKPSC JE Admit Card - फोटो : Social Media

विस्तार

UKPSC JE Admit Card: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने  संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2021 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों मे इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह अपना प्रवेश पत्र उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीयन नंबर और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा।

विज्ञापन

UKPSC JE Admit Card: इस तारीख को होगी परीक्षा
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2021 का आयोजन 7 मई, 2022 से लेकर 10 मई, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र पर परीक्षा की विषयवार तिथियां, परीक्षा केंद्र, उम्मीदवारों के रोल नंबर, परीक्षा का समय और परीक्षा से जुड़े विभिन्न दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार परीक्षा के दौरान इनका पालन करें। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखे कि प्रवेश पत्र परीक्षा का सबसे अहम दस्तावेज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UKPSC JE Admit Card: ऐसे चेक करें अपना प्रवेश पत्र? 

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 

4. अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।

5. अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

6. इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed