UKPSC Forest Ranger Officer Recruitment: आज आवेदन का अंतिम अवसर, ऐसे करें अप्लाई
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 40 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। सभी इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आज आवेदन का आखिरी मौका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, UKPSC द्वारा वन रेंजर अधिकारी, FRO Recruitment 2021 के पदों पर निकालीं की भर्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 31 अगस्त है। बता दें कि आयोग इस भर्ती अभियान के माध्यम से 40 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया का संचालन कर रहा है। सभी इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 11 अगस्त से शुरू हो चुकी है और 31 अगस्त 2021 को समाप्त होगी।
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत - 11 अगस्त 2021
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि - 31 अगस्त 2021
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 31 अगस्त 2021
- पद का नाम - वन रेंज अधिकारी
- पद की संख्या - 40
- वेतनमान - 47,600 रुपए से लेकर 1,51,100 रुपए तक, लेवल-8 ग्रेड पे
- सामान्य श्रेणी - 26
- अनुसूचित जाति - 06
- ईडब्ल्यूएस - 05
- ओबीसी - 02
- एसटी - 01
- शैक्षिक योग्यता - उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से विज्ञान में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- आयु सीमा - उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- सामान्य श्रेणी और ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए – 176.55 रुपये
- एससी/एसटी वर्ग के लिए - 86.55 रुपये
- पीएच - 26.55 रुपये
आवेदन कैसे करें: सभी पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 11 अगस्त से 31 अगस्त, 2021 के बीच यूकेपीएससी की वेबसाइट ukpsc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा, शारीरिक परीक्षण और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर जा सकते हैं। वहीं अधिसूचना पढ़ने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।