फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKPSC commenced the online application process for recruitment to the post of Forest Guard

UKPSC Forest Guard notification 2022: उत्तराखंड में वन रक्षक के 894 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Mon, 24 Oct 2022 12:41 PM IST
सौरभ पांडे जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Mon, 24 Oct 2022 12:41 PM IST
सार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने वन रक्षक के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  psc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।


 

विज्ञापन
UKPSC commenced the online application process for recruitment to the post of Forest Guard
UKPSC Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ((UKPSC) ने वन रक्षक के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 11 नवंबर तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर खाली पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।  यूकेपीएससी भर्ती अभियान का उद्देश्य उत्तराखंड वन विभाग में वन रक्षक के लिए कुल 894 खाली पड़े पदों को भरना है। इसके लिए वेतनमान 21,700-69,100 रुपये है।
विज्ञापन


यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड पात्रता

उत्तराखंड वन विभाग में वन रक्षक के पद पर आवेदन करने की आयु सीमा 1 जुलाई 2022 तक 18-28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 की परीक्षा पास होना चाहिए। 

यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड चयन प्रक्रिया

यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 2022 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, पीईटी / पीएसटी शारीरिक परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल होगा। इसके लिए कोई आवेदन शुल्क की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन


यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन 
  • ,सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “फॉरेस्ट गार्ड एग्जामिनेशन- 2022” पर क्लिक करें।
  • आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर  फॉर्म जमा करें।
  • आवेदन का एक फाइनल प्रिंटआउट रख लेकर रख लें।
यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती: इन उम्मीदवारों को मिलेगी वरीयता

प्रादेशिक सेना में कम से कम कम दो वर्ष  की सेवा की हो या नेशनल कैडेट कोर का ‘बी‘ प्रमाण पत्र अथवा ‘सी‘ प्रमाण पत्र प्राप्त किया हो।


यूकेपीएससी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती: शारिरिक दक्षता परीक्षा में पास उम्मीदवारों का चयन

पुरुष उम्मीदवारों के लिए लंबाई- 163 सेमी और महिला उम्मीदवारों की लंबाई- 150 सेमी रखी गई है। चयन - लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर होगा।  पुरुषों को अधिकतम चार घंटे में 25 किमी. की दौड लगानी होगी, जबकि महिलाओं को चार घंटे में 14 किमी. की दौड लगानी होगी। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को ही योग्य घोषित किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें, जिससे उन्हें परीक्षा से 
संबंधित सभी जानकारियां मिलती रहें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed