फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKPSC APS Shorthand Result 2024 Out: 751 Candidates Qualify for Main Exam, Check Result at psc.uk.gov.in

UKPSC APS Result: यूकेपीएससी अपर निजी सचिव शॉर्टहैंड परीक्षा का परिणाम जारी, इतने अभ्यर्थी मेंस के लिए योग्य

Tue, 03 Feb 2026 05:45 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Tue, 03 Feb 2026 05:45 PM IST
सार

UKPSC APS 2024 Shorthand Result: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अपर निजी सचिव भर्ती 2024 की आशुलेखन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसमें 751 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। मुख्य लिखित परीक्षा 14 मार्च 2026 को आयोजित होगी।
रिजल्ट पीडीएफ नीचे उपलब्ध है...
 

विज्ञापन
UKPSC APS Shorthand Result 2024 Out: 751 Candidates Qualify for Main Exam, Check Result at psc.uk.gov.in
UKPSC - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

UKPSC APS Shorthand Result 2024: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने अपर निजी सचिव भर्ती परीक्षा-2024 के पहले चरण में आयोजित आशुलेखन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग की ओर से कुल 751 अभ्यर्थियों को प्रोविजनल रूप से सफल घोषित किया गया है, जिन्हें अब मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा का विवरण

यह भर्ती प्रक्रिया आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या A-1/E-3/DR(APS)/2024 के तहत शुरू की गई थी। पहले चरण में हिंदी आशुलेखन (अनिवार्य) और अंग्रेजी आशुलेखन (वैकल्पिक) की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। 

आयोग परिसर में स्थित ज्ञानोदय लैब में इन परीक्षाओं का आयोजन 22 सितंबर 2025 से 16 अक्तूबर 2025 के बीच किया गया था। जारी परिणाम में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं, जो अगले चरण के लिए पात्र माने जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेजी आशुलेखन में कोई भी अभ्यर्थी सफल नहीं

घोषित परिणाम में एक अहम तथ्य यह भी सामने आया कि अंग्रेजी आशुलेखन परीक्षा में शामिल सभी 45 उम्मीदवार सफल नहीं हो सके। आयोग के अनुसार, किसी भी अभ्यर्थी ने इस विषय की निर्धारित योग्यता हासिल नहीं की है। इसलिए अंतिम चयन सूची में अंग्रेजी आशुलेखन के आधार पर मिलने वाला कोई अतिरिक्त लाभ किसी को नहीं मिलेगा।

विज्ञापन

मुख्य परीक्षा की तारीख और जरूरी निर्देश

आयोग ने सफल घोषित किए गए 751 अभ्यर्थियों के लिए द्वितीय चरण की मुख्य लिखित परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है। यह परीक्षा 14 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।


यहां देखें सफल अभ्यर्थियों की पूरी सूची...

UKPSC APS Shorthand Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद Announcements सेक्शन पर क्लिक करें।
  • वहां दिए गए UKPSC APS Shorthand Result लिंक को खोलें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट की पीडीएफ फाइल दिखाई देगी।
  • Ctrl+F की मदद से अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें।
  • रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed