फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UKPSC AE Mains Answer Key 2022 Released Know How To Check at ukpsc.gov.in

UKPSC Answer Key: यूकेपीएससी ने जारी की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा की उत्तर कुंजी, ऐसे दे सकते हैं चुनौती

Wed, 25 May 2022 11:17 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 25 May 2022 11:17 PM IST
सार

UKPSC AE Mains Answer Key 2022 Released : यूकेपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर मुख्य परीक्षा 23 से 27 अप्रैल, 2022 तक उत्तराखंड के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट से उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
UKPSC AE Mains Answer Key 2022 Released Know How To Check at ukpsc.gov.in
UKPSC AE Mains Answer Key 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

UKPSC AE Mains Answer Key 2022 Released: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने संयुक्त राज्य इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 2021 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in से उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं। यूकेपीएससी असिस्टेंट इंजीनियर मुख्य परीक्षा 23 से 27 अप्रैल, 2022 तक उत्तराखंड के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। सभी विषयों और सीरीज की आंसर की जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन

विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता की 154 रिक्तियां

अब उम्मीदवार इस अंतरिम उत्तर कुंजी के खिलाफ 31 मई, 2022 तक प्रति प्रश्न और उत्तर के लिए 50 रुपये चुनौती शुल्क का भुगतान करके आपत्तियां उठा सकते हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) की भर्ती का उद्देश्य राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 154 सहायक अभियंता रिक्तियों को भरना है। ग्रामीण विकास विभाग में कुल 25 रिक्तियां, सिंचाई विभाग में 56, लघु सिंचाई विभाग में 08, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में 21, ऊर्जा विभाग में 02 और लोक निर्माण विभाग में 42 रिक्तियां भरी जानी हैं। 

यह भी पढ़ें : ESIC MTS Result & Admit Card Out: ईएसआईसी एमटीएस भर्ती प्रीलिम्स रिजल्ट और मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

UKPSC AE Answer Key 2022 ऐसे करें डाउनलोड

  1. उम्मीदवार सबसे पहले यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाएं। 
  2. यहां  Recent Updates Section में  “उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य अभियन्त्रण सेवा (मुख्य) परीक्षा-2021 की अंतरिम उत्तर कुंजी” पर क्लिक करें।
  3. अपने संबंधित रजिस्ट्रेशन आईडी और क्रेडेंशियल का उपयोग करते हुए लॉग इन करें।
  4. इसके बाद, आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होने वाली आंसर की को डाउनलोड करें। 
  5. उम्मीदवार अंतरिम उत्तर कुंजी का भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट भी करके रख सकते हैं।
  6. यदि आंसर की में कोई आपत्ति नजर आती है तो आप इसे चुनौती भी दे सकते हैं।
  7. आंसर की को चुनौती देने के लिए यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed