फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   TSPSC Recruitment notification for 9168 vacancies check it on tspsc.gov.in to details

TSPSC Recruitment 2022: तेलंगाना लोक सेवा आयोग में बंपर भर्तियां, इस दिन जारी होगा नोटिफिकेशन

Fri, 02 Dec 2022 03:34 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क
जॉब डेस्क Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 02 Dec 2022 03:34 PM IST
सार

TSPSC Recruitment 2022: तेलंगाना लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant),कनिष्ठ लेखाकार, (, Junior Accountant) कनिष्ठ लेखा परीक्षक ( Junior Auditor) और वार्ड अधिकारी ( Ward Officer) के पद के लिए बड़ी संख्या में रिक्तियां हैं। जिन्हें भरने के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी।
 

विज्ञापन
TSPSC Recruitment notification for 9168 vacancies check it on tspsc.gov.in to details
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

TSPSC Recruitment 2022: तेलंगाना लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant),कनिष्ठ लेखाकार, (, Junior Accountant) कनिष्ठ लेखा परीक्षक ( Junior Auditor) और वार्ड अधिकारी ( Ward Officer) के पद के लिए बड़ी संख्या में रिक्तियों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी।  ग्रुप 4 सेवाओं के तहत विभिन्न विभागों में लगभग 9168 रिक्तियां हैं। जो लोग टीएसपीएससी भर्ती 2022 (TSPSC Recruitment 2022) में रुचि रखते हैं, वे अपना आवेदन पत्र 23 दिसंबर 2022 से आयोग की वेबसाइट (https://www.tspsc.gov.in) पर जमा कर सकते हैं। आवेदन 12 जनवरी 2023 तक जमा किए जा सकते हैं। योग्य आवेदकों को वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, जो अप्रैल या मई 2023 के महीने में आयोजित की जाएगी। इसके साथ रिक्तियों, आयु, वेतनमान, समुदाय, शैक्षिक योग्यता और अन्य विस्तृत निर्देशों के साथ विस्तृत अधिसूचना 23 दिसंबर 2022 को उपलब्ध होगी।

विज्ञापन

नगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास ( Municipal Administration and Urban Development) के 2701 पद, राजस्व विभाग (Revenue Department) में  2077 पद,  पंचायत राज और ग्रामीण विकास (Panchayat Raj and Rural Development) में 1245  पद, उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department) में 742 पद, अनुसूचित जाति विकास विभाग (Scheduled Castes Development Department) के 474 पद, स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग (Health, Medical & Family Welfare Department)के  338 पद, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग (Backward Classes Welfare Department) के 307, वित्त विभाग (Finance Department) के 255 पद,  अल्पसंख्यक कल्याण विभाग (Minorities Welfare department) में 191 पद, गृह विभाग (Home Department) में 133 पद, श्रम, रोजगार प्रशिक्षण एवं कारखाना विभाग (Labour,Employment Training and Factories Department) में 128 पद खाली हैं। जिन पर भर्तियां की जाएंगी। 

विज्ञापन

ये सब वे विभाग हैं जहां सौ से ज्यादा पद खाली हैं।  इसके अलाव कई और विभागों में भी पद खाली पड़े हैं उन्हीं पदों को भरने के लिए तेलंगाना लोक सेवा आयोग यह भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। उम्मीदवारों के पास अभी समय है अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों को एकत्र लें। जिससे उन्हें आवेदन करने में कोई परेशानी न हो। ध्यान रहे यह भर्ती प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed