फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   TNPSC Recruitment 2022 tamilnadu psc invited application on more than 5 thousand posts sarkari naukri

TNPSC Recruitment 2022: इस राज्य के लोक सेवा आयोग में 5 हजार से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां, जल्दी करें आवेदन

Thu, 24 Feb 2022 08:42 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 24 Feb 2022 08:42 PM IST
सार

TNPSC Recruitment 2022: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 21 मई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9.30 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक होगी।

विज्ञापन
TNPSC Recruitment 2022 tamilnadu psc invited application on more than 5 thousand posts sarkari naukri
TNPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

TNPSC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तलाश में लगे हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका सामने आया है। तमिलनाडु लोक सेवा आयोग ने हजारों रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा-II (ग्रुप -II सेवा/ ग्रुप - II सेवा) के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वह अपना आवेदन तमिलनाडु लोक सेवा की आधिकारिक वेबसाइट tnpsc.gov.in पर जाकर सबमिट कर सकते हैं। 

विज्ञापन

TNPSC Recruitment 2022: तमिलनाडु लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई इस भर्ती के माध्यम से कुल 5,529 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्तियां की जाएगी। यह भर्ती राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप -II सेवा/ ग्रुप - II सेवा के लिए होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

TNPSC Recruitment 2022: इस तारीख को होगी प्रारंभिक परीक्षा
तमिलनाडु लोक सेवा आयोग इस भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 21 मई, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 9.30 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक होगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 23 मार्च, 2022 को समाप्त हो जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में न्यूनतम स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन चेक करें।

विज्ञापन

TNPSC Recruitment 2022: भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

अधिसूचना जारी होने की तारीख- 23 फरवरी, 2022
आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 23 मार्च, 2022
प्रारंभिक परीक्षा की तारीख- 21 मई, 2022
मुख्य परीक्षा की तारीख- सितंबर, 2022
साक्षात्कार की तारीख- फरवरी, 2023

TNPSC Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क
तमिलनाडु पीएससी की ओर से जारी की गई भर्ती में उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। वहीं, ऐसे पद जिनके लिए साक्षात्कार निर्धारित नहीं हैं, उनमें उम्मीदवारों का चयन केवल प्रारंभिक और मुख्य लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, आरक्षित वर्ग के लिए आवेदन निशुल्क है। 

TNPSC Recruitment 2022: कैसे करना है आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  tnpsc.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे New User के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब मागी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें और लॉगिन आईडी जेनरेट करें।

4. अब होम पेज पर Apply Online के लिंक पर क्लिक करें। 

5. अब अपनी आईडी पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

6. अब सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।

7. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

8. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed