फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   TN MRB Assistant Surgeon registration begins for 2553 posts; apply link here

TN MRB Assistant Surgeon Recruitment 2024: सहायक सर्जन के 2500+ पदों पर बंपर भर्ती; यहां से करें पंजीकरण

Thu, 25 Apr 2024 03:08 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 25 Apr 2024 03:08 PM IST
सार

TN MRB Assistant Surgeon Recruitment 2024: तमिलनाडु मेडिकल भर्ती बोर्ड ने सहायक सर्जन के 2500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
TN MRB Assistant Surgeon registration begins for 2553 posts; apply link here
TN MRB Assistant Surgeon Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

TN MRB Assistant Surgeon Recruitment 2024: तमिलनाडु मेडिकल भर्ती बोर्ड (टीएन एमआरबी) ने सहायक सर्जन (सामान्य) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- एमआरबी डॉट टीएन डॉट जीओवी डॉट आईएन पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन विंडो 15 मई 2024 तक खुली रहेगी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2553 रिक्तियों को भरना है।

विज्ञापन

पात्रता मानदंड क्या है?
आयु सीमा- इस भर्ती के लिए के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई, 2024 तक 37 वर्ष तक होनी चाहिए, आरक्षित श्रेणियों से संबंधित व्यक्तियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। 

शैक्षिक योग्यता- इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों के पास एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क
एससी/एससीए/एसटी/डीएपी (पीएच) श्रेणियों के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि अन्य श्रेणियों के उम्मीदवारों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा। आधिकारिक अधिसूचना में पात्रता और शुल्क भुगतान के बारे में अतिरिक्त जानकारी शामिल है।

विज्ञापन

TN MRB Assistant Surgeon Recruitment 2024: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होमपेज पर असिस्टेंट सर्जन पदों के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
  • फॉर्म भरकर  दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और आगे कि आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed