फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   TMC Recruitment 2024: Applications window for medical and non-medical posts closing soon, Register now here

TMC Recruitment 2024: मेडिकल और नॉन मेडिकल पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तिथि नजदीक; अभी यहां से करें पंजीकरण

Thu, 02 May 2024 05:34 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 02 May 2024 05:34 PM IST
सार

TMC Recruitment 2024: मेडिकल और गैर-मेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत इन पदों के लिए नीचे बताए तरीके से आवेदन कर दें। 

विज्ञापन
TMC Recruitment 2024: Applications window for medical and non-medical posts closing soon, Register now here
TMC Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

TMC Recruitment 2024: विभिन्न मेडिकल और नॉन-मेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- (tmc.gov.in) के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य टीएमसी मेडिकल ऑफिसर, मेडिकल फिजिसिस्ट, महिला नर्स, सहायक, तकनीशियन और स्टेनोग्राफर आदि जैसे मेडिकल और गैर-मेडिकल स्टाफ के 87 पदों को भरना है।  

विज्ञापन


आवेदक करने की अंतिम तिथि 07 मई, 2024 निर्धारिक है। लिहाजा उम्मीदवार समय सीमा के अंदर आवेदन कर दें। 

TMC Recruitment 2024: रिक्ति विवरण

  • मेडिकल अधिकारी- 08
  • चिकित्सा भौतिक विज्ञानी- 02
  • कार्यालय प्रभारी- 01
  • वैज्ञानिक सहायक- 01
  • वैज्ञानिक अधिकारी- 01
  • सहायक नर्सिंग अधीक्षक- 01
  • महिला नर्स- 58
  • रसोई पर्यवेक्षक- 01
  • तकनीशियन- 05
  • स्टेनोग्राफर- 06
  • लोवर डिविजन क्लर्क - 03
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता मानदंड
जिन उम्मीदवारों के पास 10वीं, 12वीं, स्नातक या मास्टर डिग्री है, वे टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल की नौकरियों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आवेदक की आयु 27 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 7 मई 2024 के आधार पर की जाएगी। अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जनजाति और जातियों के लिए अधिकतम आयु में 3 और 5 वर्ष की छूट है।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क
अनारक्षित/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को इन पदों पर आवेदन करने के लिए 300 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी/एसटी/महिला उम्मीदवार/पीडब्ल्यूडी/पूर्व सैनिक त्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है। 

कैसे करें आवेदन? 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- (https://tmc.gov.in.) पर जाएं।
  • "करियर" लिंक पर टैप करें।  
  • अपनी पात्रता जांचें और अपनी उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड जैसे बुनियादी विवरण के साथ खुद को पंजीकृत करें।
  • आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन पत्र सबमिट कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed