फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Through NDA the country gets the highest number of army chiefs-safalta

UPSC NDA 2022: NDA के जरिए मिलते हैं देश को सबसे ज्यादा सेना प्रमुख, जानें क्या अग्निवीर भर्ती स्कीम का NDA/NA प्रवेश परीक्षा पर भी पड़ेगा प्रभाव

Tue, 21 Jun 2022 03:50 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 21 Jun 2022 03:50 PM IST
सार

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। UPSC ने NDA/NA II 2022 के लिए अभ्यर्थियों से सात जून तक आवेदन मांगे थे।
 

विज्ञापन
Through NDA the country gets the highest number of army chiefs-safalta
UPSC NDA&NA 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) प्रवेश परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाता है। UPSC ने हाल ही में NDA/NA II 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी और अभ्यर्थियों से इसके लिए सात जून तक आवेदन मांगे थे। NDA/NA II 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद UPSC ने अभ्यर्थियों को 20 जून तक अपना आवेदन वापसलेने का समय दिया है। इस प्रवेश परीक्षा के जरिये NDA के 370 और NA के 30 पदों पर भर्ती की जाएगी और इसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन चार सितंबर 2022 को किया जाएगा।  वहीं अगर आप भी NDA/NA परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप इस बचे हुए समय में इस परीक्षा की कम्पलीट तैयारी के लिए सफलता की मदद ले सकते हैं। अभ्यर्थी सफलता के NDA (2) 2022 Complete Batch की मदद से घर पर रहकर अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं और इस परीक्षा में सफलता हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

सेना प्रमुख देने में सबसे आगे है NDA :

NDA भारतीय सेना को सेना प्रमुख देने में अन्य संस्थानों से काफी आगे हैं। दरअसल अभी तक NDA ने भारतीय सेना को 14 सेना प्रमुख दिए हैं। वर्तमान सेना प्रमुख मनोज पांडे भी NDA की 61वीं कोर्स से पासआउट हैं। भारतीयसेना को NDA से ही अधिकतर सेना प्रमुख मिलने की मुख्य वजह यहाँ की जबरदस्त ट्रेनिंग और कम उम्र में कैडेट्स को यहाँ प्रवेश दिया जाना है। NDA में 12वीं पास कैडेट्स को एंट्री दी जाती है और इस वजह से इनके पास सेना मेंकमीशन मिलने के बाद अन्य संस्थानों से पासआउट हुए कैडेट्स की तुलना में ग्रोथ करने का ज्यादा अवसर होता है। 

विज्ञापन

क्या अग्निवीर भर्ती स्कीम का इस पर भी पड़ेगा प्रभाव :

भारतीय सैन्यबलों में युवाओं की भर्ती के लिए अग्निवीर भर्ती स्कीम के लागू किए जाने के बाद अभ्यर्थियों को यह चिंता होने लगी है कि क्या इसका प्रभाव NDA/NA प्रवेश परीक्षा पर भी पड़ेगा। हालांकि NDA/NA प्रवेश परीक्षाकी तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को इस संबंध में ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल अग्निवीर भर्ती स्कीम सिर्फ सैन्यबलों में जवानों की भर्ती के लिए लागू किया गया है और इसका NDA/NA के जरिये सेना में जाने वालेअभ्यर्थियों के ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारालगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहेहैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed