SSC MTS Exam 2022: कम प्रश्नों को हल करने पर भी ज्यादा मार्क्स दिलाने वाली ये व्यवस्था MTS भर्ती में होगी लागू, जानें एडमिट कार्ड कब तक होंगे जारी
मल्टी टास्किंग स्टाफ भर्ती 2021 के लिए CBT 1 का आयोजन पांच जुलाई से 22 जुलाई के बीच किया जाना है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से 22 मार्च 2022 से 30 अप्रैल के बीच आवेदन मांगे गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती 2021 के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान हो चुका है और अभ्यर्थी अब अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा (CBT 1) पांच जुलाई 2022 से 22 जुलाई के बीच आयोजित की जानी है। आयोग ने MTS भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों से 22 मार्च 2022 से 30 अप्रैल के बीच आवेदन मांगे थे। इस भर्ती के जरिये MTS के 3698 पदों और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) एवं केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) में हवलदार के 3603 पदों पर भर्ती की जाएगी। अगर आप भी इस भर्ती में या SSC की अन्य किसी भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के SSC Sarvottam Batch - Join Now की सहायता ले सकते हैं और इनकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।
लागू होगी नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था :
SSC द्वारा MTS भर्ती 2021 के लिए जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक अगर इस भर्ती के टियर 1 की परीक्षा एक से अधिक शिफ्ट में आयोजित की जाती है तो इसमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू की जाएगी। आयोग ने इस भर्ती के लिए पहले चरण की परीक्षा पांच जुलाई से 22 जुलाई के बीच कई शिफ्ट्स में आयोजित करने का ऐलान किया है इसलिए यह तय हो गया है कि इस भर्ती में नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू होगी। गौरतलब है कि नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था लागू होने के बाद जिन अभ्यर्थियों के शिफ्ट में कठिन प्रश्न आते हैं उनको थोड़ा एक्स्ट्रा मार्क्स दिया जा सकता है। इसलिए अगर आपकी शिफ्ट में कठिन प्रश्न पूछे जाते हैं तो आपको थोड़े एक्स्ट्रा मार्क्स मिल सकते हैं। हालांकि अगर आपकी शिफ्ट में आसान प्रश्न आते हैं तो आपके मार्क्स काटे भी जा सकते हैं।
कब तक जारी होंगे एडमिट कार्ड :
MTS भर्ती 2021 के लिए CBT 1 का आयोजन पांच जुलाई से होना है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि आयोग CBT 1 के लिए अभ्यर्थियों के परीक्षा की तारीख और शहर की जानकारी परीक्षा से 10 से 15 दिनों पहले जारी कर सकती है। वहीं अभ्यर्थियों का मूल एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिनों पहले जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इस भर्ती से जुड़े अपडेट्स के लिए SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाये रखनी चाहिए।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।