फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   This recruitment of IBPS Clerk will get the job within a year-safalta

IBPS Clerk Recruitment 2022: IBPS क्लर्क की इस भर्ती में एक साल के अंदर मिल जाएगी नौकरी, लेकिन पिछली भर्ती से कम हो गई है रिक्तियों की संख्या

Fri, 01 Jul 2022 06:33 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 01 Jul 2022 06:33 PM IST
सार

IBPS ने सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में क्लर्क के हजारों पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थी 21 जुलाई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
This recruitment of IBPS Clerk will get the job within a year-safalta
IBPS PO Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है क्योंकि इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में क्लर्क के हजारों पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। IBPS ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत एक जुलाई 2022 से कर दी है। अभ्यर्थी इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए 21 जुलाई तक आवेदनकर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं और इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की FREE IBPS Clerk Preparation- Join Now की मदद से अपनी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स विषय की घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें  
IBPS Clerk सिलेबस 
IBPS Clerk सैलरी 
IBPS Clerk एलिजिबिलिटी 

कम हो गई है रिक्तियों की संख्या : 

IBPS की इस भर्ती के जरिये सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में क्लर्क के कुल 6035 पदों पर भर्ती की जाएगी। 6 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकलने के बावजूद अभ्यर्थी थोड़ा निराश हैं। दरअसल IBPS कीइस भर्ती में रिक्तियों की संख्या कुछ साल पहले की अपेक्षा काफी कम हो गई है। IBPS ने 2021 में इस भर्ती के जरिये क्लर्क के कुल 7855 पदों को भरा था, जिसके बाद अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि इस सालक्लर्क भर्ती में रिक्तियों की संख्या बढ़ेगी। लेकिन क्लर्क की इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या बढ़ने की अपेक्षा कम हो गई है और इस बार इसके जरिये 6035 पदों पर ही भर्ती की जानी है।

विज्ञापन

एक साल के भीतर मिल जाएगी नौकरी :

IBPS क्लर्क की इस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एक साल के भीतर नौकरी मिल जाएगी। दरअसल आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए प्रीलिम्स का आयोजन सितंबर 2022 मेंकिया जाएगा। प्रीलिम्स के बाद इस भर्ती के लिए अक्टूबर में मेंस की परीक्षा आयोजित की जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को अप्रैल 2023 तक पदों का प्रोविशनलअलॉटमेंट कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि इस भर्ती में किसी भी विषय से ग्रेजुएशन करने वाले अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें औरसरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed