{"_id":"6add524103bb6e17f004869e","slug":"the-secret-to-happiness-finding-peace-in-life-s-small-moments-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे-छोटे पलों में छिपा है असली सुकून: ठहरकर देखें कि क्या अच्छा हुआ, हम किसके चेहरे पर मुस्कान ला सके?","category":{"title":"Opinion","title_hn":"विचार","slug":"opinion"}}
छोटे-छोटे पलों में छिपा है असली सुकून: ठहरकर देखें कि क्या अच्छा हुआ, हम किसके चेहरे पर मुस्कान ला सके?
Sun, 25 Oct 2026 06:29 AM IST
शिवम गर्ग
मेलिसा किर्श
मेलिसा किर्श
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 25 Oct 2026 06:29 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो :
Amar Ujala Graphics/AI
विस्तार
हम अक्सर खुश रहने के लिए किसी बड़े मौके, खास उपलब्धि या लंबी छुट्टी का इंतजार करते हैं। लेकिन, क्या हो अगर खुशी कहीं दूर नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में ही छिपी हो? खाना बनाने में, पक्षियों की चहचहाहट में, किसी अपने के संदेश में या किसी अजनबी के लिए कुछ अच्छा करने में। सच तो यह है कि कभी-कभी छोटी-छोटी बातें ही मन को सबसे ज्यादा सुकून देती हैं।
जब शरीर थका हो, तो खाना बनाना बोझ लग सकता है। ऐसे में, हम अक्सर मोबाइल उठाकर स्क्रॉल करने लगते हैं। पर, मशहूर इस्राइली-ब्रिटिश शेफ योतम ओटोलेन्घी का कहना है कि ऐसा करने के बजाय अपने लिए कुछ आसान-सा पकाना दिन का सबसे सुखद अनुभव बन सकता है। बची हुई सब्जियों, लहसुन और मसालों से बना भोजन भूख मिटाने के साथ चीजों के सही इस्तेमाल का संतोष देता है। अगर खाना बनाते समय पक्षियों की चहचहाहट या प्राकृतिक ध्वनियां सुनाई दें, तो साधारण काम भी सुकून दे सकता है।
खुशी का एक रास्ता दूसरों के लिए नि:स्वार्थ भाव से कुछ करना भी है। दुनिया के कई हिस्सों में सड़क किनारे बने ‘लिटिल फ्री’ शेयरिंग बॉक्स इस भावना की मिसाल हैं। लोग इनमें किताबें और जरूरत का दूसरा सामान अजनबियों के लिए छोड़ जाते हैं। न पहचान की जरूरत, न बदले में कुछ पाने की उम्मीद। यह छोटा-सा प्रयास याद दिलाता है कि इन्सानियत आज भी रोजमर्रा के छोटे कामों में जिंदा है। इसके अलावा, किसी की मदद करना या किसी उदास चेहरे पर मुस्कान लाना भी हमें भीतर से खुश कर सकता है। कई बार अपनों के साथ बिताए गए कुछ पल और प्यार से कहे गए चंद शब्द महंगे तोहफे से कहीं ज्यादा कीमती हो सकते हैं।
एक और तरीका भी है। हर रात खुद से पूछें कि आज मेरे साथ क्या अच्छा हुआ। जवाब किसी की मुस्कान, पसंदीदा भोजन, समय पर पूरा हुआ काम या किसी अपने से हुई अच्छी बातचीत भी हो सकता है। चाहें तो उसे डायरी में लिख लें। अगर किसी दिन कुछ खास याद न आए, तो लिखी हुई पुरानी यादों को ही दोबारा पढ़ लें।
खुशियां अक्सर उन्हीं छोटी-छोटी बातों में छिपी होती हैं, जिन्हें हम रोज देखते हैं, पर महसूस करना भूल जाते हैं। इसलिए, कभी ठहरकर देखें कि क्या अच्छा हुआ, किसने हमारा साथ दिया और हम किसके चेहरे पर मुस्कान ला सके।