Chakbandi Lekhpal 2022: चकबंदी लेखपाल भर्ती में आवेदन करने के लिए अनिवार्य किया जा सकता है ये सर्टिफिकेट
राजस्व लेखपाल के 8,085 पदों पर होने वाली भर्ती की मुख्य परीक्षा 31 जुलाई को आयोजित की जाएगी। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस भर्ती के बाद चकबंदी लेखपाल के पदों पर भर्ती कराई जा सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें उम्मीदवारों को जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। यूपी में राजस्व लेखपाल के पदों पर कराई जा रही भर्ती की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुछ ही दिनों में चकबंदी लेखपाल के हजारों पदों पर भर्ती की शुरुआत की जा सकती है। इस भर्ती में बारहवीं पास कर चुके कैंडिडेट्स को आवेदन करने का मौका दिया जाएगा जिनकी आवेदन के समय न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी अनिवार्य होगी। हालांकि इस भर्ती के सबंध में यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग या किसी अन्य विभाग की से ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। इसलिए उम्मीदवार समय - समय पर संबंधित विभाग की वेबसाइट को देखते रहें। वहीं अगर आप राजस्व लेखपाल की मुख्य परीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहे इस फ्री कोर्स UPSSSC Lekhpal Foundation Batch 2022 को सब्सक्राइब कर घर बैठे पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।
अनिवार्य रूप से लागू किया जा सकता है ये प्रमाणपत्र
यूपी में राजस्व लेखपाल के बाद चकबंदी लेखपाल के पदों पर भर्ती कराए जाने का ऐलान किया जा सकता है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सीसीसी प्रमाणपत्र को अनिवार्य किया जा सकता है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। इसलिए कैंडिडेट्स को चकबंदी लेखपाल भर्ती की अधिसूचना जारी किए तक इंतजार करना होगा।
चकबंदी लेखपाल बनने के लिए पीईटी करना होगा जरूरी
उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल के बाद चकबंदी लेखपाल के हजारों पदों पर भी भर्ती कराई जा सकती है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस भर्ती में भी वर्ष - 2022 के पीईटी मेंशामिल होने वाले उम्मीदवारों को ही आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। इसलिए जिन कैंडिडेट्स ने अभी तक PET- 2022 के लिए आवेदन नहीं किया है वे अपनी पात्रता की जांच कर आवेदन की अंतिम तारीख तक फार्म भर सकते हैं। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा -2002 के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूपीएसएसएससी की वेबसाइट पर विजिट कर लें।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहातो आप एक बार सफलताडॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपीलेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तोदेर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।