RRB NTPC Exam 2022: CBT 2 में होगी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा, जानें सभी पे लेवल के पदों के लिए कब तक जारी होगी परीक्षा की तारीख
नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के 35,277 पदों पर भर्ती के लिए CBT 2 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। RRB ने अभी सिर्फ लेवल-4 और लेवल-6 के पदों के लिए CBT 2 की तारीखों का ऐलान किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के पदों पर भर्ती के लिए दूसरे चरण की परीक्षा (CBT 2) की तारीखों का ऐलान कर दिया है। RRB द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक इस भर्ती के लेवल-4 और लेवल-6 पदों के लिए CBT 2 का आयोजन 9 मई व 10 मई 2022 कोहोगा। वहीं लेवल-2, लेवल-3 और लेवल-5 के पदों के लिए CBT 2 की तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा। 35,277 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही इस भर्ती के लिए 2019 की शुरुआत में ही नोटिफिकेशन जारी किया गया था। हालांकि कोरोना महामारी की वजह से CBT 1 के आयोजन मेंकाफी विलंब हुआ और इसका आयोजन 31 जुलाई 2021 को सम्पन्न हुआ था। RRB ने इस परीक्षा का रिजल्ट 15 जनवरी 2022 को और इसका एडिशनल रिजल्ट 30 मार्च को जारी किया था। वहीं, अगर आपने भी इस भर्ती के CBT 1 में सफलता हासिल की है और अब इसके CBT 2 की तैयारी कररहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए और नियमित अभ्यास के लिए आप RRB NTPC CBT 2 Mock Test Series 2021 की सहायता ले सकते हैं।
CBT 2 में होगी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा :
RRB द्वारा पहले इस परीक्षा का एडिशनल रिजल्ट जारी किए जाने के बाद अब CBT 2 में अभ्यर्थियों को जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। दरअसल एडिशनल रिजल्ट जारी होने से पहले तकरीबन चार लाख अभ्यर्थियों को ही CBT 2 में हिस्सा लेना था लेकिन अब इसमें तकरीबन सात लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इसलिए CBT 2 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के बीच अब जबरदस्त प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद जताई जा रही है। RRB इस भर्ती के CBT 2 में कुल पदों की संख्या के आठ गुना अभ्यर्थियों को सफल घोषित करके इन्हें स्किल टेस्ट (टाइपिंग स्किल टेस्ट या कंप्यूटर-आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट) के लिए बुलाएगी।
बचे हुए पदों के लिए कब तक जारी होगी परीक्षा की तारीख :
RRB ने अभी तक सिर्फ लेवल-4 और लेवल-6 के पदों के लिए ही परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया है। लेवल-2, लेवल-3 और लेवल-5 के पदों कोलेकर यह उम्मीद जताई जा रही है कि RRB अगले कुछ दिनों के भीतर इन पदों के लिए परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर सकती है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्सके मुताबिक लेवल-4 और लेवल-6 के पदों के लिए परीक्षा होने से पहले ही आयोग अन्य लेवल के पदों के लिए भी परीक्षा की तारीख घोषित कर देगी।गौरतलब है कि इस भर्ती के CBT 2 में पदों के पे लेवल के हिसाब से प्रश्नों का डिफिकल्टी लेवल अलग अलग होगा।
कैसे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्तरेलवे की विभिन्न भर्तीयों के साथ यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भीएक्सपर्ट और वर्षो के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़ सकतेहैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और सरकारी नौकरी के अपने सपने को करें साकार।