UPSSSC PET 2022: हुए हैं बंपर आवेदन, जानें किस तरीके से होगी परीक्षा और किन भाषाओं में पूछे जाएंगे प्रश्न
PET 2022 का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर 2022 को किया जाना है। इसमें हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों से 31 जुलाई 2022 तक आवेदन मांगे गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ग्रुप C की भर्तियों में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों का प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में शामिल होना अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य में पहली बार PET 24 अगस्त 2021 को आयोजित की गई थी और इसके स्कोरकार्ड की वैलिडिटी 27 अक्टूबर 2022 तक है। UPSSSC ने राज्य में दूसरी बार आयोजित की जाने वाली PET के लिए अभ्यर्थियों से 31 जुलाई तक आवेदन मांगे थे। आयोग ने PET 2022 के आयोजन की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी की गई सूचना के मुताबिक यह परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर 2022 को होगी। विभिन्नमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए तकरीबन 37 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। इसलिये इसमें जबरदस्त प्रतिस्पर्धा होने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर आप भी PET 2022 में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो इसकी बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता डॉट कॉम के खास UPSSSC PET FREE Online Preparation: Join Now की सहायता ले सकते हैं और एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में PET की बेहतर तैयारी करके इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं।
किस तरीके से होगी परीक्षा किन भाषाओं में पूछे जाएंगे प्रश्न :
राज्य में दूसरी बार होने जा रही PET ऑफलाइन मोड में ही आयोजित की जा सकती है। दरअसल UPSSSC की अन्य परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में ही आयोजित की जाती हैं और साथ ही PET 2021 काआयोजन भी ऑफलाइन मोड में ही किया गया था। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि PET 2022 का आयोजन भी ऑफलाइन मोड में ही किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें शामिल होने जा रहेअभ्यर्थियों से हिंदी तथा इंग्लिश भाषाओं में प्रश्न पूछे जा सकते हैं। PET 2021 में भी अभ्यर्थियों से हिंदी और इंग्लिश भाषाओं में ही प्रश्न पूछे गए थे। गौरतलब है कि PET में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से 100 मल्टीप्ल चॉइस ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाते हैं।
ये भी पढ़ें
UPSSSC PET सिलेबस
UPSSSC PET एग्जाम डेट
UPSSSC PET एलिजिबिलिटी
UPSSSC PET प्रीवियस ईयर पेपर- डाउनलोड PDF
कब तक जारी होंगे एडमिट कार्ड :
PET 2022 में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को अभी एडमिट कार्ड के लिए काफी लंबा इंतजार करना होगा। दरअसल यह परीक्षा 15 और 16 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जानी है। इसलिए यह उम्मीदजताई जा रही है कि इसमें शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड अक्टूबर की शुरुआत में जारी किए जा सकते हैं। अभ्यर्थियों को इससे जुड़े अपडेट्स के लिए UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट परनजर बनाए रखनी चाहिए।
किन विषयों से पूछे जाएंगे प्रश्न :
PET 2022 में अभ्यर्थियों से 100 अंको के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। ये 100 प्रश्न इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी, इंडियन इकॉनमी, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरलसाइंस, एलिमेंट्री अर्थमेटिक, जनरल हिंदी, जनरल इंग्लिश, लॉजिकल रीजनिंग, करेंट अफेयर्स, जनरल अवेयरनेस, एनालिसिस ऑफ 2 अनरीड पैसेज, ग्राफ इंटरप्रिटेशन तथा टेबल इंटरप्रिटेशन एनालिसिस जैसे कुल15 टॉपिक्स से पूछे जाएंगे।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं केलिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।