फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   There has been an increase in the number of vacancies and the application process for this is about to end-safalta

Bihar SSC Recruitment 2022: रिक्तियों की संख्या में हुई है वृद्धि और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया होने वाली है समाप्त, पूरी जानकारी देखें यहाँ

Tue, 31 May 2022 03:41 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 31 May 2022 03:41 PM IST
सार

बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने ग्रेजुएट लेवल के दो हजार से भी अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 मई तक चलेगी।
 

विज्ञापन
There has been an increase in the number of vacancies and the application process for this is about to end-safalta
Bihar SSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 14 अप्रैल 2022 से की थी और अब इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। दरअसल आधिकारिक सूचना के मुताबिकइस भर्ती के लिए अभ्यर्थी 30 मई 2022 तक ही आवेदन कर सकेंगे। अभ्यर्थी BSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके इस भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं और इसके लिए वहीं से आवेदन भी कर सकते हैं। वहीं, अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगीपरीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

रिक्तियों की संख्या में हुई है वृद्धि :

बिहार कर्मचारी चयन आयोग की इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल आयोग ने इस भर्ती में रिक्तियों की संख्या और बढ़ाई है। आयोग द्वारा 19 मई 2022 को जारी की गई एक सूचना के मुताबिक इस भर्ती के जरिये अब उद्योगविकास पदाधिकारी के 61 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। उद्योग विकास पदाधिकारी के 61 रिक्त पदों को इस भर्ती में जोड़े जाने से इसमें रिक्तियों की संख्या 2187 से बढ़कर 2,248 हो गई है। अभ्यर्थी इस संबंध में पूरी जानकारी BSSC की आधिकारिक वेबसाइट परविजिट करके देख सकते हैं।

विज्ञापन

किस पैटर्न पर होगा परीक्षा :

इस भर्ती में अभ्यर्थियों के चयन के लिए सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें अभ्यर्थियों से सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान व गणित एवं मानसिक क्षमता जाँच (कॉम्प्रिहेंशन/लॉजिक/रीजनिंग/मेन्टल एबिलिटी) जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसपरीक्षा में कुल प्रश्नों की संख्या 150 होगी और प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे तथा प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की कटौती की जाएगी। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा का पेपर हल करने के लिए 2 घंटा 15 मिनट का समय दिया जाएगा। इस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सफल होने के बाद मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा और इसके लिए अलग से विज्ञापन जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें सरकारी नौकरी की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा कोशानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed