फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The first exam is to be held on August 17, candidates can be out of PET due to this one mistake-safalta

Railway Group D Recruitment: 17 अगस्त को होनी है पहली परीक्षा, अभ्यर्थी इस एक गलती से हो सकते हैं PET से बाहर

Wed, 13 Jul 2022 04:05 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Wed, 13 Jul 2022 04:05 PM IST
सार

आरआरबी ग्रुप-डी (लेवल-1) परीक्षा 2021 के माध्यम से ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- 4, हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन, लेवल-1 पदों के लिए 1,03,769 रिक्तियों के लिए भर्ती की जाएगी।
 

विज्ञापन
The first exam is to be held on August 17, candidates can be out of PET due to this one mistake-safalta
RRB - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देशभर में लंबे समय से रेलवे ग्रुप डी के पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो सकता है। रेलवे बोर्ड की ओर से ग्रुप डी की परीक्षा की तिथियों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। गौरतलब है कि साल 2020 से कोविड-19 के कारण रेलवे ग्रुप- डी भर्ती की परीक्षा प्रक्रिया अटकी हुई थी जो कि अब बहाल होते नजर आ रही है। इस परीक्षा से जुड़े किसी भी तरह के अपडेट के लिए कैंडिडेट्स आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। वहीं, अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आप सफलता डॉट कॉम की FREE Current Affairs - Download Now की मदद से अपनी परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स विषय की घर बैठे कंप्लीट तैयारी और रिवीजन कर सकते हैं।

विज्ञापन

कब होना है एग्जाम ?

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा 17 अगस्त 2022 को  कंप्यूटर आधारित टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। जो कैंडिडेट्स इस पड़ाव को पार कर लेंगे उन्हें ही शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। पीईटी पास करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ परीक्षण व मेडिकल परीक्षण प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा। 

विज्ञापन

इस गलती से बचें अभ्यर्थी 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा के कुछ नियम हैं। इसके तहत पुरुष अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में 35 किलो भार को उठाकर दौड़ना है जबकि महिला उम्मीदवारों को 25 किलो का भार उठाकर दौड़ना होगा। इस दौरान यदि कोई अभ्यर्थी उठाए हुए भार को जमीन पर रख देता है या दौड़ते हुए गिर जाता है तो उस स्थिति में उसे पीईटी में असफल घोषित किया जा सकता है।अभ्यर्थी इस संबंध में और अधिक जानकारी के लिए RRB के द्वार जारी किए गए नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उस के लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉटकॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएखास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed