फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   TET application date extend, website wrote 'date expired'

टीईटी आवेदन की डेट बढ़ी, वेबसाइट पर लिखा 'डेट एक्सपायर'

Fri, 18 Dec 2015 04:54 AM IST
Updated Fri, 18 Dec 2015 04:54 AM IST
विज्ञापन
TET application date extend, website wrote 'date expired'

सचिव परीक्षा नियामक की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी)-2015 के लिए पंजीकरण, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाने के फैसले के बाद भी आवेदकों की परेशानी दूर नहीं हो रही है।

विज्ञापन


आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने केबाद एसबीआई के सर्वर पर क्लिक करने पर लिखकर आ रहा है कि ‘डेट एक्सपायर’। ऐसे में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी परेशान हो रहे हैं।

अभ्यर्थी आवेदन शुल्क जमा करने के लिए जैसे ही ऑन लाइन पेमेंट को सर्वर पर क्लिक करते हैं, उनके एकाउंट से पैसा कट जा रहा है।

बैंक और परीक्षा नियामक प्राधिकारी के बीच फंसे अभ्यर्थी

TET application date extend, website wrote 'date expired'

एसबीआई का सर्वर धीमा होने के कारण आवेदक को ऑन लाइन चालान बनवाने आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है।

बीच में सर्वर बंद हो जाने के कारण अभ्यर्थी के खाते से पैसा तो कट जा रहा है परंतु फीस नहीं जमा हो पा रही है। आखिरकार अभ्यर्थी बैंक और परीक्षा नियामक प्राधिकारी के बीच फंसे हैं।

टीईटी के आवेदन में आ रही परेशानी को देखते हुए परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने पंजीकरण की तिथि 18 दिसंबर एवं फीस जमा करने की तिथि 21 दिसंबर तक बढ़ा दी है।

अमर उजाला की ओर से सबसे पहले टीईटी का सर्वर धीमा होने की खबर प्रकाशित की थी, इसके बाद परीक्षा नियामक ने आवेदन की तिथि बढ़ाने का फैसला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed