फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Tender process related to recruitment of 26,210 constable posts can be completed by this date-safalta

UP Police Constable 2022: इस तिथि तक पूरी कराई जा सकती है 26,210 सिपाही पदों के भर्ती से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया, बोर्ड ने जारी किया नया नोटिस

Tue, 15 Feb 2022 04:39 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 15 Feb 2022 04:39 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जल्द ही 26 हजार से अधिक आरक्षी पदों पर भर्ती का आयोजन किया जाना है। अनुमान है मार्च अंत में नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन की शुरुआत की जा सकती है।  
 

विज्ञापन
Tender process related to recruitment of 26,210 constable posts can be completed by this date-safalta
UP Police Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में नौकरी करने का सपना देखने वाले युवाओं को जल्द ही 26,210 आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर आवेदन करने का मौका दिया जा सकता है। इस भर्ती के आयोजन को लेकर यूपीपीआरपीबी की तैयारियां ज़ोरों पर हैं। पुलिस भर्ती बोर्ड ने सिपाही भर्ती की चयन प्रक्रिया के अंतर्गत कराए जाने वाले एग्जाम को लेकर परीक्षा कराने वाली एजेंसियों से ओपन टेंडर प्रक्रिया में शामिल होने का मौका दिया था, आवेदन करने वाली पात्र संस्थाओं की निविदाओं पर 18 फरवरी 2022 को निर्णय लिया जा सकता है। इस संबंध में भर्ती बोर्ड की ओर से नया नोटिस भी जारी किया गया है, जिसे देखने के लिए यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके अलावा कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने वाले इच्छुक युवा सफलता डॉट कॉम द्वारा संचालित किए जा रहे  UP Police Constable Batch को ज्वॉइन कर सकते हैं। इस स्पेशल बैच में अभ्यर्थियों को लाइव क्लासेस, मॉकटेस्ट के साथ ही दिल्ली के अनुभवी शिक्षकों के जरिए डिजाइन किए गए खास पीडीएफ स्टडी नोट्स के माध्यम से एग्जाम को क्रैक करने की पूरी तैयारी कराई जा रही है। 

विज्ञापन

भर्ती में कितने लाख युवाओं के शामिल होने का है अनुमान 

यूपी पुलिस की आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर जल्द ही करायी जाने वाली भर्ती की लिखित परीक्षा ऑफलाइन मोड में होनी तय है। पेपर में ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होंगे, जिसका उत्तर ओएमआर शीट पर देना होगा। इस भर्ती में लगभग 20 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। 

विज्ञापन

 किस आधार पर बनेगा प्रश्न पत्र

यूपी पुलिस में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में जनरल नॉलेज, जनरल हिंदी, साइंस, न्यूमेरिकल, मेंटल एबिलिटी, मेंटल एप्टीट्यूड/आईक्यू और रीजनिंग एबिलिटी  से प्रश्न होंगे। लिखित परीक्षा सीसीटीवी में होगी और इसकी वीडियो कवरेज भी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांस्टेबल पदों के लिए जल्द जारी होगी अधिसूचना

आगे पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed