फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Teacher Recruitment 2022 Gujarat government soon start recruitment of 3,300 teachers or vidya sahayaks for  primary schools

Teacher Recruitment 2022: गुजरात सरकार जल्द करेगी 3300 पदों पर शिक्षकों की भर्तियां, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

Wed, 12 Jan 2022 07:24 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 12 Jan 2022 07:24 PM IST
सार

Teacher Recruitment 2022: कुल 3300 पदों में से 1300 पद पहली से पांचवीं कक्षा तक के शिक्षकों के लिए होंगे। वहीं, 2000 पदों पर पांचवीं से आठवीं कक्षा तक के लिए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन
Teacher Recruitment 2022 Gujarat government soon start recruitment of 3,300 teachers or vidya sahayaks for  primary schools
Teacher Recruitment 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

सरकारी शिक्षक की नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। गुजरात सरकार जल्द ही राज्य में प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों (विद्या सहायक) के लिए 3,300  रिक्त पदों पर भर्तियां आयोजित करने वाली है। इससे पहले भी बीते साल मार्च में सरकार की ओर से इस भर्ती की बात कही गई थी। उस वक्त राज्य के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूड़ास्मा थे। वर्तमान शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी ने कहा कि यह भर्ती तब इसलिए नहीं हो पाई, क्योंकि केंद्र सरकार ने भर्ती में दिव्यांग कोटा को 3 फीसदी से बढ़ाकर 4 फीसदी करने को कहा था।

विज्ञापन


सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी
गांधीनगर में पत्रकारों से बात करते हुए शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी ने कहा कि शिक्षक भर्ती में देरी विभिन्न प्रशासनिक कारण से कारण हुई है। केंद्र सरकार की ओर से दिव्यांग कोटा बढ़ाने के निर्देश के बाद सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग और शिक्षा विभाग ने हाल ही में सभी जरूरी प्रक्रिया को पूरा किया है। जल्द ही प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों (विद्या सहायक) के 3300 रिक्त पदों पर भर्तियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

   
हजारों युवाओं को राहत
शिक्षक भर्ती के लिए कुल 3300 पदों में से 1300 पद पहली से पांचवीं कक्षा तक के शिक्षकों के लिए होंगे। वहीं, 2000 पदों पर पांचवीं से आठवीं कक्षा तक के लिए शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने बताया कि जिन्होंने पहले पात्रता परीक्षा पास की है, उन्हें इस भर्ती में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए उनके विस्तार को भी मंजूरी दे दी गई है। गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वाघानी की ओर से की गई इस घोषणा ने उन हजारों युवाओं को राहत दी हैं, जो लंबे समय से इस भर्ती के शुरू होने की प्रतीक्षा में लगे हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed