फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Such tricky questions were asked in the written examination of RO / ARO recruitment held in the year 2019-safalta

Allahabad High Court Admit 2021: साल 2019 में आयोजित हुई आरओ/एआरओ भर्ती की लिखित परीक्षा में पूछे गए थे ऐसे ट्रिकी सवाल, कई बार अभ्यर्थी जानते हुए भी नहीं दे पाते इनके जवाब

Fri, 10 Dec 2021 03:05 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Fri, 10 Dec 2021 03:05 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में आरओ/एआरओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। इस भर्ती की लिखित परीक्षा की शुरुआत 10 दिसंबर से होगी और 20 दिसंबर 2021 तक चलेगी। 
 

विज्ञापन
Such tricky questions were asked in the written examination of RO / ARO recruitment held in the year 2019-safalta
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) की भर्ती के लिए कराई जाने वाली लिखित परीक्षा की शुरुआत होने में अब महज कुछ ही दिनों का समय बचा है। इसके लिए एग्जाम डेट और उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। आरओ का एग्जाम 10 और 12 दिसंबर को कराया जाना है तो वहीं एआरओ पदों की लिखित परीक्षा 14 से 20 दिसंबर 2021 तक होगी। इन कैंडिडेट्स को ऑनलाइन मोड में 200 अंकों की परीक्षा देनी होगी जिसके लिए उन्हें तीन घंटे का समय मिलेगा। अभ्यर्थी द्वारा प्रश्नपत्र में पूछे जाने वाले प्रत्येक सवाल के लिए सही उत्तर देने पर एक अंक मिलेगा। जबकि प्रश्नपत्र में पूछे गए सवाल का गलत उत्तर दिए जाने पर अंकों में किसी भी तरह की कटौती नहीं की जाएगी। कैडिडेट्स इस परीक्षा के एडमिट कार्ड इलाहाबाद हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इस आर्टिकल में वर्ष 2019 की समीक्षा व सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों की परीक्षा में पूछे जाने वाले कुछ ऐसे घुमावदार सवालों को साझा किया जा रहा है जिनका आन्सर जानते हुए भी ज़्यादतर स्टूडेंट्स कन्फ्यूज हो जाते है। ऐसे सवालों की तैयारी करने के लिए कैंडिडेट्स सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट फैकल्टी द्वारा आरओ/एआरओ  एग्जाम के लिए डियाइन किए गए महत्वपूर्ण प्रश्नों की फ्री मॉक टेस्ट सीरीज को ज्वॉइन कर सकते हैं। इस निशुल्क कोर्स की मदद से Allahabad High Court RO ARO उम्मीदवार अपने पूरे सिलेबस का कंप्लीट रिवीजन भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन


1. फ्रांसीसी क्रांति के नारे - स्वतंत्रता, समानता और __________ ने पूरी दुनिया को प्रेरित किया था? 
(A) भाईचारा             (B) न्याय 
(C) सरलता             (D) आजादी 
 2.भारतीय  राष्ट्रीय  कांग्रेस की स्थापना ______ के द्वारा 1885 में की गई थी?
(A) एलेन ओक्टेवियन         (B) लार्ड डफरिन 
(C) बदरुद्दीन तैयबजी         (D) एनी बेसेंट 
 3._________ का अर्थ है, हमारे अपने देश में हमारे अपने लोगों द्वारा बनाया हुआ?
 (A) स्वदेशी             (B) विदेशी 
(C) गरम दल             (D) पुनर्जागरण 
 4._______ ने सन 1914 में घरेलू शासन आंदोलन के लिए काम करना शुरू कर दिया था?
(A) महात्मा गांधी         (B) जवाहर लाल नेहरू 
(C) एनी बेसेंट             (D) बाल गंगाधर तिलक 
 5.सन 1916 में मुस्लिम लीग और कांग्रेस में आपसी समझौता हुआ और ______ पर हस्ताक्षर किए?
(A) बंगाल समझौता         (B) कलकत्ता संधि 
(C) स्वशासन अधिनियम         (D) लखनऊ समझौता 
 6.__________ की स्थापना 30 दिसंबर, 1906 को की गई थी?
(A) लखनऊ समझौता         (B) ऑल इंडिया मुस्लिम लीग 
(C) स्वशासन अधिनियम         (D) बंगाल समझौता 
 7. इनमें से किस राज्य में 2014 लोक सभा में सबसे अधिक सीटें थीं?
(A) उत्तर प्रदेश             (B) राजस्थान 
(C) मध्य प्रदेश             (D) महाराष्ट 
 8.भारत में मेवाण उत्सव _______ में मनाया जाता है?
(A) जैसलमेर             (B) जोधपुर 
(C) उदयपुर             (D) जयपुर 
 9.पंच महल इनमें से किस भारतीय शहर में स्थित है? 
(A) लखनऊ             (B) गोलकुंडा 
(C) आगरा             (D) फतेहपुर सीकरी 
 10.मथुरा किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है?
(A) चूना पत्थर खनन उद्योग         (B) ग्रेनाइट 
(C) तेल रिफाइनरी             (D) संगमरमर उद्योग 

सफलता द्वारा चलाए जा रहा कोर्स क्यों है खास 

इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों की सहायता के लिए सफलता डॉट कॉम की अनुभवी टीम द्वारा एक स्पेशल कोर्स चलाया जा रहा है। इस कोर्स से जुड़ने पर आपको 150 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 100 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ 20 से भी अधिक फ्री मॉक टेस्ट सीरीज, विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को क्रैक करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह सहित अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। अभ्यर्थी सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इस फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed