फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Such proverbs are also to be asked in the examination of RO / ARO-safalta

Allahabad High Court RO/ARO 2021: आरओ/एआरओ की परीक्षा में इस तरह की लोकोक्तियाँ भी पूछी जानी हैं, एग्जाम से पहले जरूर करें इनका अभ्यास

Thu, 09 Dec 2021 02:07 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 09 Dec 2021 02:07 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में आरओ/एआरओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। कुल 411 पदों के लिए होने वाली इस भर्ती की लिखित परीक्षा की शुरुआत 10 दिसंबर से हो जाएगी जो 20 दिसंबर 2021 तक चलेगी। 
 

विज्ञापन
Such proverbs are also to be asked in the examination of RO / ARO-safalta
allahabad high court - फोटो : social media

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) की भर्ती के लिए एग्जाम डेट और एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जहां आरओ का एग्जाम 10 और 12 दिसंबर को होगा, वहीं एआरओ के लिए 14 से 20 दिसंबर तक  परीक्षाएं कराई जाएंगी। इन कैंडिडेट्स को ऑनलाइन मोड में 200 अंकों की परीक्षा देनी होगी जिसके लिए उन्हें तीन घंटे का समय मिलेगा। अभ्यर्थी द्वारा प्रश्नपत्र में पूछे जाने वाले प्रत्येक सवाल के लिए सही उत्तर देने पर एक अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर दिए जाने पर अंकों में किसी भी तरह की कटौती नहीं की जाएगी। इस परीक्षा के एडमिट कार्ड इलाहाबाद हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किए जा सकते हैं। इस लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले  अभ्यर्थियों को बता दें कि समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी के पदों पर होने वाली भर्ती की परीक्षा में लोकोक्तियाँ और मुहावरे भी पूछे जाते हैं ऐसे में इस आर्टिकल में कुछ महत्वपूर्ण लोकोक्तियाँ और उनके सामान्य अर्थ बताए जा रहे हैं, जिनकी तैयारी के बाद कैंडिडेट्स परीक्षा में अधिक से अधिक अंक हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा सफलता डॉट कॉम की एक्सपर्ट फैकल्टी द्वारा आरओ/एआरओ  एग्जाम के लिए महत्वपूर्ण प्रश्नों की मॉक टेस्ट सीरीज डिजाइन की गई है। इस निशुल्क कोर्स की मदद से Allahabad High Court RO ARO Online Classes- Join Now कैंडिडेट्स पूरे सिलेबस का कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

 एग्जाम में आ सकती हैं ऐसी लोकोक्तियां:

 1. अब पछताए होत का, जब चिड़िया चुग गई खेत?
उत्तर.  नुकसान हो जाने के बाद पछतावा करना बेकार।  
 2.का वर्षा जब कृषि सुखाने?
उत्तर. अवसर निकल जाने के बाद सहायता व्यर्थ। 
 3.बिल्ली के भाग से छींका टूटा?
  उत्तर. जैसा चाह, वैसा हुआ।  
 4.आए थे हरिभजन को ओटन लगे कपास?
उत्तर. उच्च लक्ष्य के लिए निकलना और घटिया काम में लग जाना। 
 5.उलटे बाँस बरेली को?
उत्तर. विपरीत कार्य करना।   
 6.काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है?
उत्तर. बेईमानी एक बार ही चलती है।  
 7.एकहि साधे सब सधे, सब साधे सब जाए?
उत्तर. एकाग्रता से कार्य होता है।  
 8.होनहार बिरवान के होत चिकने पात? 
उत्तर. होनहार के लक्षण शुरू से ही पता चल जाते हैं।  
 9.फिसल पड़े तो हर-हर गंगे?
उत्तर. मजबूरी में काम करना।  
 10.अंत भला तो सब भला?
उत्तर. परिणाम अच्छा हो तो कार्य अच्छा होता है।    

सफलता द्वारा चलाए जा रहा कोर्स क्यों है खास 

इस भर्ती में हिस्सा लेने जा रहे अभ्यर्थियों की सहायता के लिए सफलता डॉट कॉम की अनुभवी टीम द्वारा एक स्पेशल कोर्स चलाया जा रहा है। इस कोर्स से जुड़ने पर आपको 150 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 100 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ 20 से भी अधिक फ्री मॉक टेस्ट सीरीज, विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को क्रैक करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह सहित अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। अभ्यर्थी सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इस फ्री कोर्स से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed